Logo
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
Header Ad

मन की बात में पीएम मोदी ने की तारीफ, अब क्या बोलीं भारतीय नौसेना की 2 बहादुर अधिकारी

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो प्रोग्राम मन की बात के 126वें एपिसोड में भारतीय नौसेना की दो जांबाज ऑफिसर के बारे में बताया. इन दोनों ऑफिसर्स दिलना और रूपा ने ‘नाविका सागर परिक्रमा’ के दौरान अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया. उन्होंने कहा कि आज देश की बेटियां हर जगह अपना परचम लहरा रहीं है. वे ऐसी चुनौतियों को भी पार कर रही हैं, जिनकी कल्पना तक मुश्किल है. पीएम के तारीफ करने के बाद लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना ने कहा कि यह हम लोगों के लिए सम्मान और गर्व की बात है.

लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना ने कहा कि मन की बात एपिसोड में पीएम मोदी ने हमारा ज़िक्र किया. इससे साफ है कि हमारा देश उन लोगों को कितना महत्व देता है, जो अपनी सीमाओं से आगे बढ़कर, साहसिक कारनामों को अंजाम देने और हमारे देश और भारतीय सशस्त्र बलों का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार रहते हैं.

उन्होंने कहा कि हम देश के हर हिस्से तक पहुंच पाए और अपने अनुभव शेयर कर पाए, यह मैसेज देते हुए कि अगर आप तन, मन और आत्मा से इसमें लग जाएं, तो कोई भी सपना मुमकिन है और कुछ भी नामुमकिन नहीं है.

सफर में जानी एक दूसरे की कमियां और खूबियां

दिलना ने कहा कि 2021 में, हम दोनों ने नाविका सागर परिक्रमा में हिस्सा लिया था. यह भारतीय नौसेना का एक प्रोजेक्ट था, जिसमें हम दोनों को दुनिया भर की यात्रा करनी थी. इसलिए हमने वोट पर सफर शुरू किया. हमने जमीन से ज़्यादा समय समुद्र में बिताया. इसलिए हम एक-दूसरे की खूबियों और कमजोरियों से वाकिफ थे. वोट चलाने के दौरान हमें एक-दूसरे की खूबियों और कमजोरियों का एहसास कराया और हमारी टीम वर्क ही इस पूरे मिशन की सफलता है.

मन की बात बोलना ही एक खास अनुभव- कमांडर रूपा ए

लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए ने कहा कि मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं और मन की बात बोलना एक बहुत ही खास अनुभव था. हम मन की बात के माध्यम से अपनी कहानी शेयर करने के अवसर के लिए वास्तव में आभारी हैं, क्योंकि हम जानते हैं कि यह एक ऐसा मंच है, जो देश की सभी आवाजों को अपनी कहानियों को साझा करने के लिए एक साथ लाता है, हमारे राष्ट्र की विविधता को प्रदर्शित करता है. इसलिए यह एक सम्मान की बात है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बहुत उत्सुक थे, हम जो कुछ भी शेयर कर रहे थे, उसे ध्यान से सुन रहे थे. यह जानकर कि वह हमारी कहानी सुनकर बहुत रोमांचित थे, हमें और भी खुशी हुई. हमारे देश का प्रतिनिधित्व करना और हमारे ग्रह के सबसे दूरस्थ हिस्से में भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व करना एक सम्मान और सौभाग्य की बात थी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.