Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

जल्द जारी होंगे 20 रुपये के नए नोट, RBI ने किया ऐलान

भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही 20 रुपये के नए नोट को जारी करेगा. बैंक की ओर से शनिवार को इसके बारे में जानकारी दी गई. जिसमें कहा गया कि नए नोट पर गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​के हस्ताक्षर होंगे. इन नोटों का डिजाइन हर तरह से महात्मा गांधी न्यू सीरीज के 20 रुपये के नोटों जैसा ही होगा.

इसके साथ ही आरबीआई की ओर से कहा गया कि 20 रुपये के नए नोट के जारी के होने के बाद पुराने नोट चलन में बने रहेंगे. इसका मतलब है कि जो नोट पहले से चलते आए हैं. उनको बंद नहीं किया जाएगा. बल्कि नए नोटों को उन्हीं में शामिल कर दिया जाएगा. पुरानी नोटों के चलन पर किसी प्रकार की रोक-टोक नहीं लगाई जाएगी.

नए नोट का कैसा होगा डिजाइन

नए नोट की डिजाइन अभी के नोट से थोड़ा अलग हो सकती है, इसमें आपको कुछ नए फीचर्स और रंग देखने को मिल सकते हैं. नोट में महात्मा गांधी की तस्वीर पहले से ज्यादा साफ दिखाई देगी इसमें वाटरमार्क, सिक्योरिटी थ्रेड और नंबर पैटर्न को और मजबूत किया जाएगा.

क्यों आ रहे हैं नए नोट

भारतीय रिजर्व बैंक का मकसद होता है कि करेंसी सेफ रहे और किसी के साथ फ्रॉड जैसी कोई घटना न हो. साथ, नकली नोटों से बचा जाए. इसी लिए आरबीआई समय-समय पर नए नोट जारी करता है और इसके साथ ही नए गर्वनर के बनने के बाद भी उनकी साइन के साथ नोट जारी किए जाते हैं.

क्या पुराने नोट बदलवाने होंगे?

पुराने नोटों को बदलवाने की जरूरत नहीं होगी. न ही उनको बैंकों में जमा करवाना होगा. जब नए नोट जारी होंगे तब आप नए और पुराने दोनों नोटों का इस्तेमाल कर सकेंगे. नए नोट आप तक बैंकों और एटीम के जरिए पहुंच जाएंगे. कुल मिलाकर आरबीआई की ओर से 20 रुपये के नए नोट जारी करने के बाद न तो पुराने 20 रुपये के नोट बंद होंगे और न ही उनकों कहीं पर जमा कराने की जरूरत होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.