Logo
ब्रेकिंग
बैतूल में समान शिक्षा की मांग को लेकर जनयात्रा निकली बैतूल को 15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 21 नवंबर को विधायक हेमंत खंडेलवाल करेंगे लोकार्पण और भू... आखिर क्यों बदलती है दिवाली की डेट । जानिए 2036 तक की तारीख धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा
Seva Mitra
Header Ad

MP पहुंचे हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, CM मोहन यादव ने किया स्वागत

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय बुधवार को भोपाल पहुंचे जहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों के बीच महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के संबंध में भी अवगत कराया।

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के भोपाल में मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन आगमन पर सीएम ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान सीएम डॉ मोहन ने राज्यपाल दत्तात्रेय को प्रदेश में जारी विकास गतिविधियों और जनकल्याण कार्यक्रमों की जानकारी दी।

हरियाणा के राज्यपाल से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के लिए क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित इन्वेस्टर समिट और 24- 25 फरवरी को होने जा रही ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के संबंध में भी अवगत कराया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.