Logo
ब्रेकिंग
अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने ल... Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन न... Gwalior Love Story: बिना मोबाइल 5 ट्रेनें बदलकर 1020 KM दूर प्रेमी के पास ग्वालियर पहुंची झारखंड की ... नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: गुना पहुंचे म्यूजिक डायर... Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभ... Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार ... Sagar Hooch Tragedy: बंडा में जहरीली शराब से कोहराम, अब तक 16 की मौत की आशंका; कांग्रेस ने जाम किया ...
Header Ad

MLA रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड… जाने क्या बोले AAP प्रवक्ता बलतेज पन्नू

 भ्रष्टाचार के खिलाफ भगवंत मान सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए अपनी ही पार्टी के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार विधायक रमन अरोड़ा (Raman Arora) के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते विजिलेंस द्वारा छापेमारी की गई है और उनके घर को सील कर दिया है।

इसी बीच आप सरकार के प्रवक्ता बलतेज पन्नू का बयान भी सामने आया है। प्रवक्ता पन्नू ने कहा कि आप सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन मोड में है। ये अच्छी बात है कि आप सरकार के राज में भ्रष्टाचार करने वालों को काबू किया जा रहा है। बलतेज पन्नू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तंज सकते हुए कहा कि उनकी सरकार के समय में वह भ्रष्टाचार के खिलाफ फाइलें लेकर घूमते रहते और कहते ऊपर तक जाएंगे, लेकिन होता कुछ नहीं था।

लेकिन अब मुख्यमंत्री मान के भ्रष्टाचार के खिलाफ पोर्टल पर मिलने वाली सभी शिकायतों पर सख्त एक्शन लिया जा रहा है। पोर्टल पर शिकायत मिलने पर सबूत खंगालने के बाद कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया पोर्टल पर पिछले काफी समय के रमन अरोड़ा के खिलाफ शिकायतें मिल रहीं थी। जिसके बाद विजिलेंस ने जांच की और सबूतो मिलने पर उनके घर पर रेड की गई। फिलहाल अभी रमन अरोड़ा को गिरफ्तार नहीं किया गया है। विजिलेंस की रेड पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और पूरी डिटेल मीडियो को बताई जाएगी। बलतेज पन्नू ने कहा कि, रमन अरोड़ा को पार्टी से निकालना है या नहीं ये फैसला मुख्यमंत्री भगवंत मान का है। आपको बता दें कि, कुछ दिन पहले ही अरोड़ा की सिक्योरिटी वापस ले ली गई थी।

सूत्रों के मुताबिक सरकार को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि विधायक रमन अरोड़ा जालंधर नगर निगम के अफसरों के जरिए आम लोगों को कथित तौर पर झूठे केसों में फंसा कर नोटिस भिजवाता  था और फिर कथित तौर पर पैसे लेकर इन नोटिसों को रफा-दफा करवा देते थे। सरकार ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करते हुए छापेमारी की है। इस कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि मान सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेगी, चाहे वह कोई आम अधिकारी हो या फिर पार्टी का खुद का विधायक।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.