Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

Ludhiana में बेखौफ चोरों का आतंक, दुकानदारों में दहशत का माहौल

लुधियाना: शहर में बेखौफ चोरों ने आतंक मचाया हुआ है। घंटाघर के निकट अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर 2 दुकानों से हजारों की नकदी, मोबाइल व कीमती सामान चोरी कर लिया है। पीड़ित दुकानदारों ने थाना कोतवाली की पुलिस को शिकायत दी है। लाट्टू मोबाइल शॉप के मालिक आनंद कुमार ने बताया कि रोजाना की तरह सोमवार को दुकान खोली तो पता चला कि दुकान की छत से सेंधमारी कर चोर भीतर दाखिल हुए ओर 20 हजार रुपए, 5 मोबाइल व करीब 50 हजार की कीमत की मोबाइल ऐसैसरी चोरी कर ले गए।

वहीं दूसरे दुकानदार जस्सल फैशन हब के मालिक ने बताया कि चोर सोमवार तड़के दुकान के भीतर 3.05 मिनट पर दाखिल हुए। चोर सेंधमारी कर दुकान के भीतर दाखिल हुए ओर गल्ले में पड़ी 15 हजार रुपए व 20 के करीब कीमती जूते के जोड़े चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाना कोतवाली की पुलिस को शिकायत दी है। जानकारी के अनुसार घंटाघर के निकट चोर कई वारदात को अंजाम दे चुके है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त की मांग की है। थाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर गगनप्रीत सिंह ने बताया कि पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। जल्द ही चोरों को काबू कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.