Logo
ब्रेकिंग
आखिर क्यों बदलती है दिवाली की डेट । जानिए 2036 तक की तारीख धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ...
Seva Mitra
Header Ad

Ludhiana: व्यापारी पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस

लुधियाना : थाना सलेम टाबरी के अधीन आते गांव कासाबाद में बीती रात 12 बजे एक व्यापारी की कार पर अज्ञात चार हमलावरों ने पत्थरों से हमला कर दिया गया। इसके बाद उक्त व्यापारी ने अपने बचाव के चलते अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायर कर दिए गए जिसके बाद उक्त हमलावर मौके से फरार हो गई जिस बारे में जानकारी देते हुए गांव कासाबाद के रहने वाले कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि रात 12 वह  शादी समारोह से वापस अपने घर जा रहा था जब वह गांव के पास पहुंचा तो वहां पर अंधेरे में चार युवक खड़े हुए थे जब कुलदीप धालीवाल उनके पास से गुजरने लगा तो उक्त लोगों ने कुलदीप सिंह की कार पर पत्थर मारने शुरू कर दिए। इसके बाद कुलदीप सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायर कर दिए और उसके बाद चारों अज्ञात हमलावर मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि रात को ही उन्होंने कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दे दी गई थी परंतु रात के समय कोई भी पुलिस कर्मचारी उनके पास नहीं पहुंचा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.