Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

किसान कांग्रेस का आमला में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

0

आमला(दिलीप पाल )किसानों की समस्याओं को लेकर शनिवार को मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस ब्लॉक आमला के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने नगर के जनपद चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुतला दहन किया।

 

कार्यक्रम में किसान कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, सेवा दल एवं अन्य कांग्रेस विंग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल के नाम तहसीलदार रिचा कौरव को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें किसानों की दस सूत्रीय मांगें रखी गईं।

 

किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रविकांत उघड़े और जिला अध्यक्ष जगदीश कोचरे के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में प्रमुख मांगें की गईं कि पीला मोजैक से खराब हुई सोयाबीन की फसलों का तत्काल सर्वे कर मुआवजा और बीमा का लाभ दिया जाए, मक्का की फसल समर्थन मूल्य पर खरीदी जाए, अतिवृष्टि से प्रभावित मक्का का मुआवजा दिया जाए तथा रबी फसलों की सिंचाई के लिए 10 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

 

इसके अलावा उद्यानिकी फसलों (आलू, मटर, भिंडी, गोभी) को बीमा योजना में शामिल करने, विपणन समिति आमला से किसानों को यूरिया खाद की आपूर्ति शुरू करने, उप मंडी आमला में सब्जी मंडी शीघ्र प्रारंभ करने और गन्ना खरीदी ₹400 प्रति क्विंटल करने की मांग की गई। साथ ही ‘मां की बगिया’ योजना के तहत मजदूरी भुगतान तत्काल किसानों के खातों में डालने, बिजली कर्मचारी दिलीप झरबड़े और सुनील शर्मा के स्थानांतरण को रद्द करने तथा किसानों के खेतों तक पहुंचने वाले मार्गों के निर्माण की स्वीकृति की भी मांग की गई।

 

इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागदरे, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोज मालवी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज देशमुख, नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, सेवा दल जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष महेंद्र सिंह परमार सहित अनेक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.