Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

JioHotstar पर प्रीमियम कंटेंट भी है फ्री, Netflix को चुनौती देने का है प्लान!

OTT प्लेटफॉर्म्स लोगों के मनोरंजन का बड़ा साधन बन गए हैं, पिछले साल Disney, Reliance और वायकॉम18 का मर्जर पूरा होने के बाद से इस बात की चर्चा थी कि जल्द यूजर्स के लिए JioHotstar ऐप आने वाला है. आपके इंतज़ार की घड़ियां अब खत्म हो गई हैं क्योंकि Jio Cinema और Disney Plus Hotstar का कंटेंट अब आपको एक ही ऐप पर देखने को मिलेगा और इस ऐप का नाम है जियो हॉटस्टार.

गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर में डिजनी प्लस हॉटस्टार का नाम अपडेट कर दिया गया है, अब ये ऐप आपको जियो हॉटस्टार नाम से दिखाई देगा. एक बात जो यहां ध्यान देने वाली है वह यह है कि जो लोग जियो सिनेमा ऐप चला रहे थे अब उन लोगों को भी जियो हॉटस्टार ऐप पर री-डायरेक्ट कर दिया जाएगा. आसान भाषा में इसका मतलब यह है कि जैसे ही आप जियो सिनेमा ऐप में किसी भी वीडियो पर क्लिक करेंगे आप सीधे जियो हॉटस्टार ऐप पर पहुंच जाएंगे.

JioHotstar पर कंटेंट है बिल्कुल फ्री

हमने बिना सब्सक्रिप्शन खरीदे जब जियो हॉटस्टार में प्रीमियम कंटेंट को प्ले करने की जब कोशिश की तो वीडियो प्ले हो गई. इससे एक बात तो साफ है कि अभी शुरुआत में जियो हॉटस्टार पर प्रीमियम कंटेंट फ्री में देख पाएंगे.

कंपनी अपने सब्सक्रिप्शन मॉडल को नया रूप देने की प्लानिंग कर रही है लेकिन ईटी की रिपोर्ट के अनुसार,जियोस्टार के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर किरण मणि का कहना है कि जियोहॉटस्टार सभी को बिना सब्सक्रिप्शन के अपने पसंदीदा कंटेंट को देखने के लिए आमंत्रित करता है. हम चाहते हैं कि यूजर्स जियोहॉटस्टार पर क्रिकेट मैच से लेकर पॉपुलर टीवी सीरीज तक सबकुछ एन्जॉय कर पाएं.

अभी ये साफ नहीं है कि क्या वाकई सारा कंटेंट फ्री रहेगा या फिर केवल सीमित समय के लिए ही फ्री कंटेंट की सुविधा दी जा रही है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फ्री कंटेट में यूजर्स को एड्स देखने पड़ेंगे लेकिन अगर सब्सक्रिप्शन खरीदते हैं तो आपको एड फ्री एक्सपीरियंस के साथ हाई रिजॉल्यूशन वीडियो क्वालिटी मिलेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.