Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

Jalandhar में काला कच्छा गिरोह का आतंक, दहशत में इलाके लोग

जालंधर : ढिलवां गांव में सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू के आफिस के बिल्कुल नजदीक रहते इंडियन एयर फोर्स के रिटा. अधिकारी पवन शर्मा के घर में घुसे काला कच्छा गिरोह ने दहशत का माहौल पैदा कर दिया। काला कच्छा गिरोह के सदस्यों द्वारा डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए पवन शर्मा व उनकी पत्नी अंजू शर्मा को एक कमरे में बंद कर दिया गया।

पवन शर्मा की दिल्ली में रहती बेटी विजेता ने इस सबंध में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अगर उनके मम्मी-पापा बंद कमरे से शोर न मचाते तो काला कच्छा गिरोह के 7 सदस्य जिनके पास रॉडें, लाठियां तथा अन्य हथियार थे और उन्होंने फेस पर काला पेंट किया हुआ था और सभी ने काले कच्छे और काली बनानें पहने हुई थीं, उनके मम्मी-पापा को भी जानी नुक्सान पहुंचा सकते थे। उनके पापा ने पड़ोस में रहते अपनी किसी जान-पहचान वाले को फोन किया, जिसके बाद लोग उनके घर आ गए और उन्हें दरबाजा खोलकर कमरे से बाहर निकाला। तब तक काला कच्छा गिरोह के सदस्य फरार हो चुके थे।

विजेता ने कहा कि उनके घर में एक जर्मन शैफर्ड कुत्ता भी रखा हुआ है। वारदात के समय वह भी सोया रहा, जिससे साफ पता चलता है कि काला कच्छा गिरोह के सदस्यों ने उसे भी शायद कुछ सुंघा दिया हो सकता है। पवन शर्मा की बेटी ने कहा कि दीवार फांदकर उनके घर लूट की नीयत से दाखिल हुए लुटेरों में से पहले एक ने खिड़की तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और उसके बाद उसने अपने 6 साथियों को अंदर लाने के लिए ड्राइंग रूम का दरवाजा खोल दिया। उन्हें देखकर उनके मम्मी-पापा पूरी तरह से सहम गए थे।

पीड़िता ने बताया कि फरार हुए लुटेरों ने घर में पड़ा सारा सामान बिखेर दिया लेकिन वह कुछ लेकर जाने में सफल नहीं हो सके। मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू तथा संबंधित थाने की पुलिस भी पहुंच गई थी। पवन शर्मा व उनकी पत्नी अंजू शर्मा ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.