Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

Instagram पर स्टोरी पब्लिश होने के बाद भी कर सकते हैं Mention, ये है तरीका

कई बार ऐसा होता है कि इंस्टाग्राम पर स्टोरी पब्लिश कर देते हैं. उसके बाद याद आता है कि दोस्तों को मेंशन करना था. ऐसे में स्टोरी डिलीट कर के दुबारा पोस्ट करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचता है. लेकिन अब आपको ये तरीका नहीं अपनाना पड़ेगा. अब आप अपनी पुरानी स्टोरी में भी किसी को भी मेंशन कर सकते हैं. यही नहीं अगर आप चाहे तो किसी को भी अन टैग भी कर सकते हैं. लेकिन ये आप करेंगे कैसे? ये करना काफी आसान है इसके लिए आपको छोटा सा प्रोसेस फॉलो करना होगा. नीचे हम आपको इंस्टाग्राम के नए फीचर के बारे में बता रहे हैं.

पब्लिश्ड इंस्टाग्राम स्टोरी में कैसे करें मेंशन?

इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करने के बाद टैग करने का फीचर मिलता है. लेकिन इस फीचर के बारे में ज्यादातर लोगों को नहींपता है. अगर आप किसी फोटो में अपने दोस्तों को मेंशन करना भूल गए हैं तो आप उन्हें स्टोरी में मेंशन कर सकते हैं. इसके लिए पोस्ट की हुई स्टोरी को ओपन करना होगा. इसके बाद राइट कॉर्नल में शो हो रही तीन डॉट पर क्लिक करें. यहां पर आपको ऐड मेंशन का ऑप्शन शो होगा. ऐड मेंशन पर क्लिक करेंगे तो आपको आपके फ्रेंड्स की पूरी लिस्ट शो हो जाएगी. आप यहां पर नाम लिखकर भी सर्च कर सकते हैं और डन पर क्लिक कर के स्टोरी में मेंशन कर सकते हैं.

इंस्टाग्राम स्टोरी से अनटैग कैसे करें?

अगर आप अपनी पहले से पब्लिश स्टोरी में से किसी को मेंशन से हटाना चाहते हैं तो इसके लिए ज्यादा कुछ नहीं करना है. इसके लिए भी आपको स्टोरी पर जाना है. राइट कॉर्नर में शो हो रही थ्री डॉट पर क्लिक करना है. अगर आपको बाहर ही रिमूव टैग का ऑप्शन मिलता है तो ठीक है. नहीं तो आप मोर पर क्लिक करें. स्टोरी मेंशन पर जाएं यहां पर रिमूव टैग पर क्लिक करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.