Logo
ब्रेकिंग
Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ... Tarunpreet Singh Sondh News: कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत चला... Punjab BJP News: रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, पुलिस पर मिलीभगत का गंभीर आरोप Amritsar Police News: ड्यूटी के दौरान एएसआई की हत्या से सनसनी, टीटीएच संगठन के दावे की जांच में जुटी...
Header Ad

होलिका दहन के दिन इन चीजों का करें दान, जीवन में नहीं आएंगी दिक्कतें!

रंगों का त्योहार होली बड़े उत्साह और उंमग के साथ मनाया जाता है. होली के त्योहर पर पूरे देश में रंगों की धूम देखने को मिलती है. होली वो त्योहार माना जाता है, जो शत्रुओं को मित्र बना देता है. होली के त्योहार पर लोग एक दूसरे को रंग लगाकर गले लगाते हैं. होली का त्योहार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है. होली से एक दिन पहले ही होलिका दहन किया जाता है.

पौराणिक कथाओं के अनुसार, होलिका एक राक्षसी थी. वो दैत्यराज हिरण्यकश्य की बहन थी. हिरण्यकश्यप ने उसे प्रहलाद को लेकर अग्नि में बैठने का आदेश दिया था, ताकि प्रहलाद को मारा जा सके, लेकिन होलिका खुद अग्नि में जलकर भस्म हो गई. जिस दिन होलिका अग्नी में जली वो फाल्गुन माह की पूर्णिमा का था. इसलिए तब से ही फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होलिका दहन की परंपरा चली आ रही है.

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक

होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. इस दिन होलिका दहन करने के साथ ही उसकी पूजा और परिक्रमा की जाती है. इस दिन दान भी किया जाता है. इस दिन दान करने से जीवन में परेशानियां नहीं आती. ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन किन चीजों का दिन करना चाहिए.

कब है होलिका दहन?

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर हो रही है. वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन 14 मार्च दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर हो जाएगा. ऐसे में होलिका दहन मार्च को किया जाएगा. इस दिन होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 26 मिनट से लेकर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. इस दिन होलिका दहन के लिए 1 घंटे 4 मिनट का समय होगा. अगले दिन होली खेली जाएगी.

होलिका दहन के दिन इन चीजों का करें दान

  • होलिका दहन के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को वस्त्रों का दान करना चाहिए.
  • इस दिन गेहूं, चना, जौ या चावल का दान करना चाहिए.
  • इस दिन शुद्ध देशी घी का दान करना चाहिए.
  • इस दिन गुड़ और चने का दान करना चाहिए.
  • इस दिन नारियल का दान करना चाहिए.
  • इस दिन बर्तन का दान करना चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.