Logo
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
Header Ad

Instagram और YouTube की नाक में दम करेगा Netflix, बनाया ये बड़ा प्लान!

छोटे बच्चों से लेकर बड़ी उम्र के लोगों तक आज हर कोई शॉर्ट वीडियो का दीवाना है, यही वजह है कि Instagram Reels और Youtube Shorts का क्रेज बढ़ता जा रहा है. इंस्टाग्राम और यूट्यूब को टक्कर देने के लिए अब Netflix ने भी कमर कस ली है. कंपनी अब यूजर्स को शॉर्ट वीडियो देखने के लिए इंस्टाग्राम या फिर यूट्यूब पर स्विच होने से रोकने के लिए मोबाइल ऐप में वर्टिकल शॉर्ट वीडियो फीचर को जोड़ने की तैयारी में है.

कंपनी नए मोबाइल-ओनली वीडियो फीड की टेस्टिंग कर रही है, अगर जल्द ये फीचर यूजर्स के लिए रोलआउट होता है तो यूजर्स न केवल ऐप के जरिए ऑरिजनल शोज और फिल्में बल्कि ऐप पर ही शॉर्ट वीडियो का भी लुत्फ उठा पाएंगे.

Netflix Short Videos: दिखेगा पसंदीदा कंटेंट

नेटफ्लिक्स का ये नया फीचर रील्स की तरह काम करेगा, एक के बाद दूसरी वीडियो को देखने के लिए यूजर्स स्वाइप कर सकते हैं, बाद में देखने के लिए वीडियो सेव कर सकते हैं और वीडियो पसंद आने पर वीडियो को दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं. नेटफ्लिक्स का कहना है कि क्लिप रैंडम नहीं हैं उन्हें “आज के टॉप पिक्स फॉर यू” सेक्शन से चुना गया है. इसका मतलब है कि हर यूजर को उनकी पसंद के हिसाब से अलग-अलग वीडियो नजर आएंगी.

YouTube और Instagram जैसे प्लैटफ़ॉर्म्स पर लोग शॉर्ट वीडियो देखने में बहुत समय बिताते हैं और नेटफ्लिक्स कंपनी इस मामले में पीछे नहीं रहना चाहती है. शॉर्ट वीडियो के जरिए नेटफ्लिक्स द्वारा मोबाइल यूजर्स को ऐप पर जोड़े रखने के लिए एक बड़ा कदम है. ये नया फीचर Netflix Mobile App में एक नए टैब में नजर आएगा, कंपनी जल्द इस फीचर को एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए रोलआउट कर सकती है.

ध्यान दें

कंपनी फिलहाल ये नया शॉर्ट वीडियो फीचर अमेरिका में रहने वाले यूजर्स के लिए रोलआउट करने की तैयारी में है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द इस फीचर को कंपनी भारतीय यूजर्स के लिए भी रोलआउट कर सकती है. भारतीयों के लिए ये फीचर कब तक आएगा, इस बारे में अभी कंपनी की ओर से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.