Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

आमला जनपद चौक पर लगा फ्लैक्स,सांसद,विधायक से मांगा जवाब

0

आमला-सारणी रोड पर संगठन का सवाल — आखिर क्यों नहीं बन रही आंवरिया-ठानी होकर सड़क?

दिलीप पाल की रिपोर्ट 

आमला। आमला-सारणी-आंवरिया-ठानी रोड संगठन ने सोमवार को जनपद चौक पर बड़ा फ्लैक्स लगाकर जनप्रतिनिधियों से सीधा सवाल किया — “आख़िर आंवरिया-ठानी होकर सारणी रोड क्यों नहीं बन रही?”
फ्लैक्स में संगठन ने वर्तमान आमला–बोरी–सारणी मार्ग की दुर्दशा उजागर करते हुए बताया कि 35 किलोमीटर लंबा यह रास्ता दुर्गम, ऊँच-नीच और गड्ढों से भरा हुआ है, जहाँ बस और चार पहिया वाहनों का संचालन बेहद कठिन है।

ग्रामीणों ने कहा कि इस मार्ग से रोजाना हादसे होते हैं और बसों को 85 किलोमीटर तक तेल खर्च करना पड़ता है। इससे यात्रियों को परेशानी और परिवहन संचालकों को भारी नुकसान झेलना पड़ता है।


“केवल 20 किमी में बन सकता है नया, आसान रास्ता”

संगठन ने बताया कि यदि आमला से आंवरिया-ठानी होकर सारणी तक सड़क बनाई जाए, तो यह मार्ग मात्र 20 किलोमीटर का होगा। इससे आमला से सारणी की दूरी आधी रह जाएगी।
नया मार्ग बनने से समय और ईंधन दोनों की बचत होगी, दुर्घटनाओं में कमी आएगी और ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों व व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।


“यह सिर्फ़ सड़क नहीं, विकास का सवाल है”

संगठन का कहना है कि यह सड़क आमला, आंवरिया, ठानी, विदुल, परसोरी, बोरदेही जैसे गांवों के लिए जीवनरेखा साबित होगी।
लोगों ने सांसद और विधायक से अपील की कि वे इस मार्ग को प्राथमिकता देकर प्रस्ताव तैयार करें और परियोजना को शीघ्र स्वीकृति दिलाएं, ताकि क्षेत्र का विकास रुके नहीं।


 

Leave A Reply

Your email address will not be published.