Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

FCI के मैनेजर की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप

संगरूर : फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एफ.सी.आई.) में मैनेजर के पद पर तैनात एक अधिकारी की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत होने की खबर सामने आई है। कैप्टन करम सिंह नगर, सुनाम रोड स्थित फ्लैट में रह रहे अधिकारी रजत भट्टाचार्य की रहस्यमय हालत में मौत हो गई।

मूल रूप से पश्चिम बंगाल के निवासी भट्टाचार्य कई सालों से यहां अकेले रह रहे थे और बनसर बाग के गेट के सामने स्थित कार्यालय में कार्यरत थे। रविवार 1 जून को शाम को उन्हें फ्लैट में ठीक-ठाक देखा गया था। इसके बाद, जब अगले दिन काम वाली ने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। आज, पुलिस ने आकर दरवाजा तोड़ा तो भट्टाचार्य मृत पाए गए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिवार को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। इस घटना से स्थानीय लोगों और एफ.सी.आई. के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.