Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

Cold Night: बैतूल में सीजन की सबसे सर्द रात पारा 7.5 पर पहुंचा

0

Cold Night: The coldest night of the season in Betul reached 7.5 degrees.
बैतूल। जिले में सर्दी अब चरम पर पहुंचने लगी है। बीती रात सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात रही। गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बुधवार की तुलना में 0.7 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में पारा और नीचे जा सकता है और यह 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

पिछले कुछ दिनों का रिकॉर्ड देखें तो नवंबर के आखिर में जहां रात का तापमान 16 से 17 डिग्री तक था, वहीं अब यह लगातार एक अंक में पहुंच गया है। 28 नवंबर को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री रहा था, जो 29 और 30 नवंबर को घटकर 9.7 और 9.5 डिग्री पर आ गया।

दिसंबर की शुरुआत में हल्की बढ़ोतरी के बाद फिर तेजी से गिरावट दर्ज हुई। 2 से 5 दिसंबर के बीच पारा 11 डिग्री के आसपास बना रहा, लेकिन 6 दिसंबर को यह अचानक गिरकर 8.5 डिग्री पर पहुंच गया। 7, 8 और 10 दिसंबर को तापमान 8.2 से 8.7 डिग्री के बीच रहा — यानी तीन दिन तक पारा लगभग 8.2 डिग्री पर टिका रहा। इसके बाद 11 दिसंबर को फिर गिरावट दर्ज हुई और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री पर पहुंच गया।

पिछले करीब दो हफ्तों में बैतूल का पारा लगभग 9 डिग्री नीचे चला गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर भारत से आ रही ठंडी और शुष्क हवाएं मध्य प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में ठंड बढ़ा रही हैं। आने वाले दिनों में यदि आसमान साफ रहा तो पारा 4 डिग्री तक गिर सकता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.