Logo
ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
Header Ad

भिवंडी: पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, शव के टुकड़े कर फेंका… पुलिस ने ऐसे सुलझाई मौत की गुत्थी

0

महाराष्ट्र के भिवंडी तालुका से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां की भोईवाड़ा पुलिस ने एक शख्स को अपनी पत्नी के हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. मामले में आरोपी ने आरोपी ने पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े कर अलग-अलग फेंक दिए, जिसके बाद दलदल के पास महिला का सिर मिलने पर आरोपी का कांड सामने आया. आरोपी की पहचान मोहम्मद ताहा उर्फ सोनू इम्तियाज अंसारी के नाम से हुई है, उसकी उम्र 25 साल बताई जा रही है. जबकि इसके मृतका पत्नी की पहचान परवीन उर्फ मुस्कान मोहम्मद ताहा के नाम से हुई है. उसकी उम्र 22 बताई जा रही है. इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

मामला भिवंडी के ईदगाह झुग्गी-झोपड़ी इलाके के पास का है, जहां 30 अगस्त को एक दलदली जमीन पर एक महिला का कटा हुआ रिस मिला. बाद में मृतक की पहचान परवीन उर्फ मुस्कान मोहम्मद ताहा के रूप में हुई. मुस्कान और ताहा दोनों नवी वस्ती इलाके के रहने वाले थे और दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिए मिले थे. उनकी दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई, और उन्होंने शादी कर ली. उनका एक साल का एक बेटा भी है.

यह जोड़ा ईदगाह इलाके के पास एक किराए के मकान में रह रहा था. पुलिस के अनुसार, उनके रिश्ते में लगातार झगड़े और शारीरिक मारपीट होती रहती थी. वे अक्सर एक-दूसरे के चरित्र पर संदेह करते थे और यहां तक कि अपने झगड़ों के दौरान अपने छोटे बच्चे को भी पीटते थे.

हत्या का कारण

पुलिस ने बताया कि स्थिति तब और खराब हो गई जब मुस्कान ने परिवार से अलग रहने की जिद की और 28 अगस्त को एक झगड़े के बाद घर छोड़ दिया. 29 अगस्त को हुए एक और झगड़े के बाद, गुस्से में आकर ताहा ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. सबूत मिटाने के लिए उसने अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और शरीर को दो टुकड़ों में काट दिया. पुलिस ने बताया कि उसने शव के अवशेषों को ज्वार के दौरान खाड़ी में फेंक दिया.

पुलिस की कार्रवाई

डीसीपी शशिकांत बोराटे ने बताया कि आरोपी जांच को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था. उन्होंने कहा, ‘अपराध के पीछे अलग-अलग मकसद हैं. पहले, उसने कहा कि पीड़िता बच्चों को पीटती थी, इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी. फिर उसने कहा कि वे दोनों एक-दूसरे के चरित्र पर शक करते थे, और फिर उसने कहा कि पीड़िता ने उसे धमकी दी थी, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी’ फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

अरोपी ने कबूला जुर्म

एक सितंबर की शाम को गिरफ्तारी के बाद, ताहा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस उसे अपराध स्थल पर ले गई है ताकि धड़ और हत्या के हथियार की तलाश की जा सके, जिसे उसने खाड़ी में फेंकने का दावा किया है. डीसीपी ने कहा कि पुलिस नावों और ड्रोन कैमरों का उपयोग कर रही है, और खोज में सहायता के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है. आरोपी को भिवंडी कोर्ट में पेश किया गया है और उसे 11 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.