Logo
ब्रेकिंग
13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल
Header Ad

CM साय पहुंचे जगदलपुर, धुरवा और माहरा समाज के साथ नुआखानी और भवनों का लोकार्पण कार्यक्रम

0

जगदलपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को अपने एक दिवसीय बस्तर दौरे पर जगदलपुर पहुंचे. वे बस्तर जिले में कई समाजों से मिलकर नव निर्मित भवनों का लोकार्पण करेंगे. सीएम का स्वागत जगदलपुर एयरपोर्ट पर विधायक और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत कई कार्यकर्ताओं ने किया. इसके बाद वे समाज के कार्यक्रम में शामिल होने रवाना हुए.

जानिए अलग-अलग कार्यक्रम: सीएम वन विद्यालय जगदलपुर में आयोजित धुरवा समाज के नवाखानी मिलन समारोह और भवन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे. जिसके बाद मुख्यमंत्री गुरु गोविंद सिंह वार्ड धरमपुरा में आयोजित माहरा समाज के नव निर्मित भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे. साथ ही सर्किट हाउस में भी उनका कुछ समय आरक्षित है. इसके बाद वे विशेष विमान से जगदलपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे.

समाज को दी बधाई: सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि धुरवा समाज और माहरा समाज के साथ आज नुआखानी जुहारानी कार्यक्रम आयोजित है. दोनों के सामाजिक भवनों का लोकार्पण भी है. दोनों समाजों को बहुत बधाई देता हूं. सीएम के साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा, जगदलपुर विधायक किरण देव, सांसद महेश कश्यप और स्थानीय विधायक मौजूद हैं.

मुरिया दरबार में आ सकते हैं शाह: CM साय ने बताया कि, बस्तर दशहरे के मुरिया दरबार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बस्तर सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को निमंत्रण दिया है. मंत्री जी का बस्तर आना लगभग तय है.

इधर सीएम के प्रवास को देखते हुए बस्तर में सुरक्षा व्यवस्था पुलिस ने पुख्ता कर दी गई है. शहर के चारों ओर पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है. साथ ही बैरिकेडिंग कर आने जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.