Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश के वायरल ऑडियो की जांच की मांग, बीजेपी ने लगाए आरोप

0

जांजगीर-चांपा: जिले की पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश का एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद विवाद गहराता जा रहा है. इस मुद्दे पर आज बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई सवाल उठाए. बीजेपी नेताओं वायरल ऑडियो की जांच की मांग की है.

रेत माफिया को संरक्षण देने का आरोप: BJP जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े और बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष लहरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने शेषराज हरवंश पर रेत माफिया को संरक्षण देने और उनसे मोटी रकम लेने का आरोप लगाया.

इस वायरल ऑडियो की सच्चाई सामने आनी चाहिए. हम राज्य सरकार से इसकी निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं. अगर विधायक निर्दोष हैं तो अब तक एफआईआर क्यों नहीं करवाई?– बीजेपी जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े

क्या है मामला?: कुछ दिन पहले एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें शेषराज हरवंश पर आरोप है कि वे कलेक्टर और एसडीएम के साथ मिलकर रेत माफिया से हर महीने 10 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं. विधायक ने इस ऑडियो को फर्जी बताते हुए कहा था कि यह AI से एडिट किया गया है और उन्हें बदनाम करने की साजिश है.

विधायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वह कुछ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराएंगे. लेकिन अब तक किसी तरह की शिकायत थाने में नहीं दी गई है. इसे लेकर अब बीजेपी हमलावर हो गई है.

मैं खुद पामगढ़ विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी रहा हूं. विधायक ने सोशल मीडिया के ज़रिए मुझे बदनाम करने की कोशिश की थी. मैं कहना चाहता हूं कि शेषराज हरवंश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लगती.- संतोष लहरे, बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष

बीजेपी का आरोप: संतोष लहरे का कहना है कि, जब शेषराज विधायक नहीं बनी थीं तब भी फर्जी लेटरपेड के जरिए सड़क बनाने के लिए झूठा पत्र वायरल किया गया था. अब वायरल ऑडियो में यह बात सामने आ रही है कि अधिकारी के नाम पर पैसे मांगे गए. सवाल यह है कि वह रकम अधिकारियों तक जाती थी या खुद रखती थीं? इसकी भी जांच जरूरी है.

इस पूरे मामले पर बीजेपी अब आक्रामक रुख में है. बीजेपी का कहना है कि राज्य सरकार को जांच करानी चाहिए, ताकि सच सामने आ सके.

Leave A Reply

Your email address will not be published.