Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

प्रधानमंत्री मोदी ने की जॉर्जिया मेलोनी से बात, द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर जोर

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से फोन पर बात की है. नरेंद्र मोदी ने सफल भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौते के लिए अपनी इतालवी समकक्ष का धन्यवाद किया. दोनों नेताओं ने निवेश, रक्षा, सुरक्षा, अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, शिक्षा, लोगों के बीच संबंध और आतंकवाद-रोकने जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी में हुए विकास की समीक्षा की और उसका सकारात्मक मूल्यांकन किया.

दोनों नेताओं ने संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-29 के अनुरूप साझेदारी को और बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. बातचीत की जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई. हमने भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने की अपनी संयुक्त प्रतिबद्धता दोहराई और यूक्रेन में संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करने में साझा रुचि दिखाई. पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने और IMEEEC पहल के माध्यम से संपर्क को बढ़ावा देने में इटली के सक्रिय सहयोग के लिए प्रधानमंत्री मेलोनी का धन्यवाद.”

जून में हुई थी मोदी-मेलोनी की मुलाकात

जून में कनाडा में हुए जी7 समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इतालवी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की थी. बातचीत के दौरान मेलोनी और प्रधानमंत्री मोदी की दोस्ती साफ दिखाई दी थी. मेलोनी को प्रधानमंत्री मोदी से यह कहते हुए सुना गया था कि वह ‘सर्वश्रेष्ठ’ हैं और वह उनकी तरह बनने की कोशिश कर रही हैं.

दोनों नेताओं ने अपनी मुलाकात के बारे में एक पोस्ट भी एक्स पर शेयर की थी. प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट किया, “इटली के साथ भारत की दोस्ती और मजबूत होती जाएगी, जिससे हमारे लोगों को बहुत लाभ होगा!”

Leave A Reply

Your email address will not be published.