Logo
ब्रेकिंग
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान
Header Ad

CID के दया की तरह दरवाजा तोड़कर पुलिस ने दिखाई बहादुरी, बच गई महिला

0

आपने CID सीरियल के वो सीन तो जरूर देखे होंगे, जिसमें दया एक ही झटके में हर बार दरवाजे को तोड़ देते हैं. मगर असल जिंदगी में भी मेरठ पुलिस ने कुथ ऐसा ही करके एक महिला की जान बचाई. दरअसल, महिला सुसाइड करने जा रही थी. उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया. सूचना मिलते ही पुलिस महज चंद मिनट के अंदर आ पहुंची. फिर एक झटके में दरवाजा तोड़ उन्होंने महिला को सुसाइड करने से बचा लिया.

इसी के चलते नौशाद की पत्नी ने खुद को कमरे में बंद करके फांसी लगाने की कोशिश की. तभी नौशाद के बड़े भाई की लड़की ने पुलिस को फोन कर दिया. मौके की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हरकत में आई. मात्र 3 मिनिट के अंदर पुलिस मौके पर पहुंच गई.

पुलिस जब पहुंची तो उन्होंने कमरे के बाहर से नौशाद की बीवी को आवाज लगाई. जब अंदर से जवाब नहीं आया तो एक ही झटके में लात मार के दरवाजा तोड़ दिया. फिर महिला को सुसाइड करने से बचा लिया. दरवाजे तोड़ने वाले कांस्टेबल नवनीत की अब खूब तारीफ हो रही है.

घर के क्लेश से परेशान

नौशाद की पत्नी से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया- 2 साल पहले हमारी शादी हुई थी. तब से आए दिन झगड़े होते रहते हैं. नौशाद की पत्नी ने पति के अलावा सास-ससुर और ससुराल के अन्य लोगों पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया. पुलिस को बताया कि इसी बात से परेशान हो कर उसने फांसी लगाने की सोची. नौशाद के परिवार ने बताया- नौशाद की 1 साल की बच्ची है. वह बेलदारी करता है. नौशाद की पत्नी किराए के मकान में हमारे साथ नहीं रहना चाहती इसलिए आए दिन लड़ाई झगड़े होते हैं. पुलिस ने बताया कि पूरे परिवार को थाने बुलाया गया. फिर सभी को समझाइश के बाद घर भेज दिया गया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.