Logo
ब्रेकिंग
धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू...
Seva Mitra
Header Ad

म्यूजिक और लाइव शो के लिए दिल्ली बनेगी पसंदीदा जगह…स्टेडियम किराया घटाने की योजना

0

दिल्ली में लाइव कार्यक्रमों और म्यूजिक कॉन्सर्ट को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार एक अहम फैसला लेने जा रही है. पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि दिल्ली सरकार ने शहर के दो प्रमुख स्टेडियमों, जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम और इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के किराये को कम करने के लिए केंद्र को एक योजना प्रस्ताव भेजा है. मंत्री ने कहा कि यह फैसला राज्य के रेवेन्यू को बढ़ाने और दिल्ली को एक ‘ग्लोबल लाइव एंटरटेनमेंट कैपिटल’ (Global Live Entertainment Capital) के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से लिया गया है.

पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने गुरुवार को मीडिया को बताया कि इन दोनों स्टेडियमों, खासकर JLN के किराये में 100% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है, जिस वजह से आयोजकों को कार्यक्रमों, म्यूजिक कॉन्सर्ट, लाइव शो और कल्चरल एक्टिविटीज के आयोजन के लिए अहमदाबाद और मुंबई जैसे दूसरे शहरों में जाना पड़ रहा है.

दिल्ली को बनाएंगे ‘वैश्विक लाइव मनोरंजन राजधानी’

मंत्री ने कहा दिल्ली न केवल सांस्कृति हब बनने का मौका गवा रही है, बल्कि स्टेडियमों में ज्यादा लागत की वजह से टूरिज्म रेवन्यू को भी खो रही है. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य शहर को ‘ग्लोबल लाइव एंटरटेनमेंट कैपिटल’ के रूप में स्थापित करना है.

मंत्री ने बताया कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम की एक दिन की बुकिंग 50 लाख रुपये में होती है. वहीं दूसरी ओर, इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजकों को एक दिन के 20 लाख रुपये का भुगतान करना पड़ता है.

स्टेडियम बुकिंग के पैसे होंगे कम

मिश्रा ने बताया कि दिल्ली सरकार जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम की बुकिंग 50 लाख रुपये प्रतिदिन से घटाकर 20 लाख रुपये करने की योजना बना रही है. वहीं इंदिरा गांधी खेल परिसर के लिए, सरकार ने बुकिंग लागत 20 लाख रुपये प्रतिदिन से घटाकर 5 लाख रुपये करने का प्रस्ताव रखा है.

पर्यटन मंत्री ने कहा कि म्यूजिक कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए दिल्ली से बड़ी संख्या में लोग दूसरे शहर जाते है. उन्होंने कहा कि अगर हम बुकिंग लागत को कम करते हैं, तो लोग दिल्ली में अपने कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे, जिससे टिकट बिक्री, भोजन और पेय, वेन्यू बुकिंग, कलाकार बुकिंग, हॉसपैटिलिटी और हवाई यात्रा पर जीएसटी के जरिए कई अधिक रेवन्यू आएगा. मंत्री ने कहा कि सिर्फ रेवन्यू ही नहीं बल्कि इन आयोजनों से लोगों को रोजगार भी मिलेगा.

दिल्ली की बजाय चुनते हैं दूसरे शहरों को

एक अधिकारी ने बताया कि पिछले करीब आठ महीनों में दिल्ली के इन स्टेडियमों का किराया 150% बढ़ गया है. इस वजह से आयोजक दिल्ली की बजाय दूसरे शहरों को चुनते हैं. मंत्री ने अन्य स्टेडियमों से तुलना करते हुए बताया कि मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम की एक दिन की बुकिंग लागत 17.5 लाख रुपये है. इसके अलावा, देश के सबसे बड़े स्टेडियमों में से एक, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की एक दिन की लागत 23 लाख रुपये है. अधिकारी ने कहा कि दिल्ली सरकार इस प्रस्ताव पर केंद्र की मंजूरी का इंतजार कर रही है.

मंत्री को भी खरीदना पड़ सकता है टिकट

मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि सरकार उस नियम को भी हटाने की योजना बना रही है, जिसकी वजह से सरकार के पास 5% पास रखने की अनुमति होती है. मंत्री ने कहा कि अगर ये नियम हटा दिया जाता है तो चाहे मंत्री ही क्यों न हो उसे शो में शामिल होने के लिए टिकट खरीदना पड़ेगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.