Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

Chandigarh में घर बनाना आसान! हजारों परिवारों के लिए आई अच्छी खबर

0

चंडीगढ़: चंडीगढ़ प्रशासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत ब्याज सब्सिडी योजना लागू करने का ऐलान किया है। इस योजना के अंतर्गत ई.डब्ल्यू.एस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग), एल.आई.जी (निम्न आय वर्ग) और एम.आई.जी (मध्यम आय वर्ग) के वे परिवार, जो शहरी क्षेत्रों में रहते हैं और जिनके पास देश में कहीं भी पक्का घर नहीं है, वे इस योजना के तहत घर खरीदने या निर्माण करने के पात्र होंगे।

👉 इस योजना का लाभ

  • ई.डब्ल्यू.एस वर्ग – वार्षिक आय 3 लाख तक
  • एल.आई.जी वर्ग – वार्षिक आय 6 लाख तक
  • एम.आई.जी वर्ग – वार्षिक आय 9 लाख तक

👉 योजना की मुख्य बातें

  • अधिकतम 1.80 लाख रुपए (एन.पी.वी 1.50 लाख रुपए) तक की ब्याज सब्सिडी मिलेगी, बशर्ते लोन की अवधि 5 साल से ज्यादा हो।
  • जिन परिवारों की आय 9 लाख रुपये तक है और जिनकी संपत्ति की कीमत 35 लाख रुपये तक तथा लोन राशि 25 लाख रुपये तक है, उन्हें पहले 8 लाख रुपये पर 4% ब्याज सब्सिडी मिलेगी।
  • यह सब्सिडी तभी मिलेगी जब लोन की अवधि अधिकतम 12 साल तक हो।
  • इस योजना के तहत घर का अधिकतम कारपेट क्षेत्र 120 वर्ग मीटर तय किया गया है।

इस योजना से चंडीगढ़ के हजारों परिवारों को सस्ती दरों पर घर खरीदने और बनाने में मदद मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.