Logo
ब्रेकिंग
पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला
Header Ad

Chandigarh की शराब परोसी तो जाना पड़ेगा जेल, जारी हुए नए आदेश

जीरकपुर: जीरकपुर में बैंकवेट हॉल/होटल कारोबारियों से लेकर ढाबा और क्लबों में आने वाले लोगों को चंडीगढ़ की शराब पिलाई तो उन्हें जेल की हवा खानी पड़ सकती है। ये निर्देश आबकारी विभाग के इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह ने बुधवार देर रात जीरकपुर के पटियाला रोड पर मशहूर लक्की ढाबा और ओल्ड लक्की ढाबा में छापेमारी दौरान मिली चंडीगढ़ की अवैध शराब को जब्त करने के बाद जारी किए।

 इसके साथ ही इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि जीरकपुर की सीमाएं भले ही चंडीगढ़ से सटी हैं, जिसका मतलब यह नहीं कि जीरकपुर के होटल से लेकर ढाबा और क्लबों के संचालक चंडीगढ़ की शराब लोगों को सर्व करें। यह गैरकानूनी है।
आबकारी विभाग के अधिकारियों की मानें तो ये लोग चंडीगढ़ से खरीदी शराब लोगों को होम डिलीवरी से लेकर नामी होटल, ढाबा और क्लब मालिकों को सप्लाई करके पंजाब सरकार के खजाने को चूना लगा रहे हैं। बीते दिनों छापेमारी दौरान आए आंकड़ों पर नजर मारी जाए तो पता चला एक व्यक्ति बिस्तर की दुकान करता है, जो दुकानदारी करने के साथ चंडीगढ़ से खरीदी शराब लोगों को बेचने का काम करता है।

मोहाली से ही खरीदनी होगी शराब
पंजाब आबकारी विभाग के अधिकारियों की मानें तो जीरकपुर के होटल से लेकर ढाबा और क्लब मालिकों को अपने यहां शराब सर्व करने के लिए विभाग से लाइसेंस लेना जरूरी है। इसके बाद सर्व होने वाली शराब तक संचालक को जिला मोहाली की स्थानीय दुकान से खरीदनी होगी। जीरकपुर में ऐसा नहीं होता, बल्कि होटलों के मालिक चंडीगढ़ की शराब गाड़ियों व टू-व्हीलर के जरिए मंगवाकर बाद में प्रति पैग लोगों को पिलाने का काम करते हैं। कुछ जगहों पर महिलाओं को एक के साथ एक अन्य पैग फ्री तक देने के ऑफर देकर सर्व करने का काम किया जाता है। ढाबों के मालिक बिना किसी रोकटोक के ग्राहकों को
शराब बोतल सहित आने की अनुमति प्रदान कर देते हैं।

ढाबा संचालकों से मिली चंडीगढ़ की शराब
बीते दिनों बलटाना की सेठी बिस्तर भंडार की दुकान पर अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा और यहां से अधिकारियों को 41 बोतल चंडीगढ़ राज्य की शराब बरामद हुई। इसी तरह चंडीगढ़ से जीरकपुर एक्टिवा पर सवार होकर आने वाले एक शख्स को शक के आधार पर आबकारी विभाग के अधिकारियों ने रोककर तलाशी ली तो बैग में से 3 पेटी चंडीगढ़ राज्य की शराब बरामद हुई। इसके अलावा बुधवार देर रात जीरकपुर के पटियाला रोड पर मशहूर लक्की ढाबे और ओल्ड लक्की ढाबा पर छापेमारी हुई तो आबकारी विभाग को यहां से 20 बोतल चंडीगढ़ की शराब बरामद हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.