Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

Chandigarh में मानसून की पहली बारिश का इंतजार, पूरे हफ्ते को लेकर…

चंडीगढ़: मानसून भले ही शहर में दस्तक दे चुका है, लेकिन अभी भी मानसून की पहली बारिश का इंतजार है। हालांकि कई दिनों से शहर में बादल छा रहे हैं, लेकिन बूंदाबांदी और हल्की बारिश के बाद बादल लौट जाते हैं। वीरवार को भी शहर के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई।

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निर्देशक सुरिंदर पॉल की मानें तो बारिश का यह इंतजार जल्द ही खत्म होगा। अभी तक मानसून पंजाब, हरियाणा से आगे अच्छी तरह नहीं बढ़ पा रहा है। इसी वजह से हम इन एरिया में बारिश अच्छी देख रहे हैं, जबकि चंडीगढ़ में कुछ-कुछ एरिया में बारिश देख रहे हैं, लेकिन लॉन्ग फोरकास्ट में देखा है कि एक-दो दिन में शहर में बारिश की अच्छी संभावना बनी हुई है, जिसे देखते हुए पूरे  हफ्ते के लिए अलर्ट जारी किया है। 29 तारीख के लिए भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है। 29 जून के बाद मानसून की गतिविधि शहर में बढ़ेगी। मौसम विभाग में 28 जून के आसपास मानसून की एंट्री की बात कही थी, लेकिन इस बार बिन बरसे ही तीन पहले ही मानसून आ गया है।

अधिकतम तापमान पहुंचा 36.6 डिग्री
उमस और गर्मी के बीच वीरवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज हुआ है। मौसम केंद्र के मुताबिक बारिश के बाद दिन के पारे में कमी आएगी। रात के तापमान सामान्य बना रहेगा। पिछले 24 घंटे में शहर में 2 एम. एम. बारिश दर्ज हो चुकी है।

अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम

  • शुक्रवार को हल्के बादल छाने के साथ ही, बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सैल्सियस रह सकता है।
  • शनिवार को भी येले अलर्ट, गरज के साथ बारिश के  आसार, अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता 12
  • रविवार को ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश के आसार, अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.