Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

बैतूल गंज में व्यापारी पर जानलेवा हमले का CCTV, पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला

0

बैतूल – सर पर डंडे से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, गंज पुलिस ने निकाला जुलूस

 

बैतूल। गंज थाना क्षेत्र में 2 दिसंबर की रात व्यापारी राहुल हिरानी पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम उर्फ लाला को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार था, जिसे शनिवार को सोनाघाटी इलाके से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद गंज पुलिस ने आरोपी का इलाके में जुलूस निकालकर अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश देने की कोशिश की।

जानकारी के अनुसार, 2 दिसंबर की रात राहुल हिरानी पर कुछ युवकों ने डंडे से हमला कर दिया था। व्यापारी के सिर पर गंभीर चोट आई थी। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक युवक व्यापारी के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार करता दिखाई दे रहा है।

 

गंज थाना पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी शिवम उर्फ लाला के खिलाफ पहले भी कई गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। उस पर हत्या और हत्या के प्रयास जैसे मामलों में कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस इस हमले को उसकी आपराधिक प्रवृत्ति से जुड़ा मामला मान रही है।

 

पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में चार अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। गंज थाना प्रभारी ने कहा कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, पुलिस ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है ताकि सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.