
कोलकाता। भारत के पुराने होम टेक्सटाइल ब्राण्ड बॉम्बे डाइंग ने कोलकाता, हैदराबाद और केरल में नकली उत्पादों के खिलाफ छापेमारी की है। इसी कड़ी में मुंबई के एक जाने-माने मॉल में भी हाल ही में कार्रवाई की गई।
पुलिस और ब्राण्ड की टीम ने नकली उत्पादों को पर्पल कलर ट्रेडमार्क के साथ बेचते हुए पाया, जबकि असली बॉम्बे डाइंग उत्पाद नीले रंग के ट्रेडमार्क के साथ होते हैं। इस कार्रवाई में ब्राण्ड की पहचान के दुरूपयोग को भी उजागर किया गया।
ब्राण्ड की इस कार्रवाई का उद्देश्य ग्राहकों को नकली उत्पादों से बचाना और उनके आर्थिक नुकसान को रोकना है। अधिकारियों के अनुसार, नकली उत्पाद न सिर्फ ग्राहकों को आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि ब्राण्ड की पीढ़ियों से बनी विश्वसनीयता को भी प्रभावित करते हैं।
CFO किरोड़ा जेना ने बताया कि टीम लगातार नकली उत्पादों के खिलाफ काम कर रही है और इस प्रयास का मकसद ग्राहकों को असली गुणवत्ता और प्रमाणिकता सुनिश्चित करना है।
ब्राण्ड ने इस कार्रवाई के बाद स्थानीय अधिकारियों और रीटेल पार्टनर्स के साथ मिलकर भविष्य में नकली उत्पादों की बिक्री रोकने और मार्केट को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए भी कदम उठाने की योजना बनाई है।
