Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

हो जाएं सावधान! पंजाब में इन बिजली उपभोक्ताओं पर पावरकॉम कर रहा सख्त कार्रवाई

0

जालंधर: घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली मुहैया करवाई जा रही है, जिसके चलते कई उपभोक्ता घरेलू बिजली का कर्मिशयल प्रयोग कर रहे है जोकि नियमों के खिलाफ है। ऐसे केसों को पकड़ते हुए विभाग द्वारा जुर्माना लगाया जा रहा है। इसी क्रम में आज पावरकॉम द्वारा 1800 से अधिक बिजली कनैक्शनों की जांच करवाई गई जिसमें बिजली चोरी के 10 जबकि बिजली के गलत ढंग से इस्तेमाल व लोड संबंधी 51 केस सामने आए हैं। संबंधित उपभोक्ताओं पर कुल 8.21 लाख रुपए जुर्माना ठोका गया है।

पावरकॉम नोर्थ जोन के चीफ इंजीनियर देसराज बांगर के दिशा निर्देशों पर डिप्टी चीफ गुलशन चुटानी द्वारा सर्कल की सभी डिवीजनों को चैकिंग के आदेश दिए गए। इसी क्रम में माडल टाऊन डिवीजन द्वारा 343 कनैक्शनों की जांच में सीधी बिजली चोरी के 7 जबकि गलत इस्तेमाल के 2 केस पकड़े गए हैं। एक्सियन जसपाल सिंह पाल की अध्यक्षता में हुई चैकिंग के दौरान कुल 9 उपभोक्ताओं को 5.85 लाख रुपए जर्माना ठोका गया है।

जालंधर सर्कल के अन्तर्गत आती फगवाड़ा डिवीजन के एक्सियन हरदीप कुमार की अध्यक्षता में टीमों द्वारा 245 कनैक्शनों की जांच की गई और 8 कनैक्शनों को 1.41 लाख रुपए जुर्माना ठोका गया। इसी तरह से कैंट डिवीजन द्वारा 93 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। वहीं वैस्ट डिवीजन द्वारा 202 जबकि ईस्ट डिवीजन द्वारा 750 कनैक्शनों की जांच करवाई गई। वहीं, चैकिंग के दौरान देखने में आया कि कई उपभोक्ताओं के यहां 30 साल पुराने मीटर चल रहे है, उक्त मीटरों को रोकना बेहद आसान है। बिजनैस कार्ड डालकर या चुबंक लगाकर मीटर को रोका जा सकता है।

विभाग द्वारा पुराने मीटर हटाकर नए मीटर लगाने का दावा किया जा रहा है जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही ब्यां कर रही है। सूत्रों का कहना है कि सैटिंग के चलते कई इलाकों में पुराने मीटरों को अभी तक हटाया नहीं गया। खासतौर पर लेबर के क्वाटरों, सैटिंग वाले इलाकों में पुराने मीटर नहीं हटाए गए। विभाग को सोचना चाहिए कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है, क्योंकि ऐसे मीटरों के जरिए बिजली चोरी बड़े स्तर पर होती है। जहां लेबर के क्वाटरों में ऐसे मीटर लगे हैं वहां पर बिजली चोरी के मामले आसानी से पकड़े जा सकते हैं।

पुराना मीटर मिलने पर तुरंत होगा तबादला: इंजी. बांगर

पुराने मीटर मिलने के संबंध में चीफ इंजीनियर देसराज बांगर ने कहा कि जिस सब-डिवीजन में पुराना मीटर मिलता है, उसके संबंधित अधिकारी के खिलाफ तुरंत विभागीय एक्शन लिया जाएगा और तबादला जैसे सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए आदेश जारी करते हुए प्रत्येक मीटर की जांच करवाई जाएगी और दोषियों पर बनती कार्रवाई होगी।

पुराने मीटर/चोरी संबंधी करें शिकायत: इंजी. चुटानी

वहीं, डिप्टी चीफ इंजीनियर व सर्कल हैड इंजी. गुलशन चुटानी ने कहा कि यदि किसी इलाके में पुराना मीटर लगा है तो उसके बारे में विभाग को सूचित करें ताकि बिजली चोरी जैसे अपराध को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि वह प्रत्येक डिवीजन के एक्सियन के साथ मीटिंग करके इसका पक्का हल यकीनी बनाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.