Logo
ब्रेकिंग
Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र... Sudivya Kumar Sonu Shraddha: गुरुवार को होगा दिवंगत नेता का द्वादश श्राद्ध, प्रशासन ने सुरक्षा और ट्... Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ... Kainchi Dham Connectivity Update: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, काठगोदाम और ज्योलीकोट से जुड़ेगा ... Pithoragarh Lineman Death: शटडाउन लेने के बाद भी पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ... IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स क... Yogi Government News: ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रह... Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ...
Header Ad

Bhakra Dam मचाएगा तबाही! High Alert पर पंजाब के ये शहर, पढ़ें पूरी Report

0

चंडीगढ़ः पौंग और रणजीत सागर डैम की भांति भाखड़ा डैम ने भी पंजाब में मालवा क्षेत्र में तबाही मचाने की तैयारी कर ली है। डैम में जालशय का जलस्तर सोमवार को 1674.01 फुट पर था, जो खतरे के निशान से महज 6 फुट से भी कम है। डैम के लिए बढ़ता जलस्तर खतरा पैदा कर सकता है, इसी कारण बी.बी.एम.बी. ने सोमवार को भाखड़ा डैम के फ्लड गेट 4 फुट तक खोल कर सतलुज में 56,000 क्यूसिक पानी छोड़ना शुरू कर दिया।

आम दिनों ने भाखड़ा से सतलुज में आने वाला पानी 36, 000 क्यूसिक रखा जाता है। आम दिनों की तुलना में इस समय सतलुज को डैम का करीब 20,000 क्यूसिक अतिरिक्त पानी झेलना पड़ रहा है। सतलुज में छोड़े जा रहे अतिरिक्त पानी के कारण रोपड़, नवांशहर, मोहाली, पटियाला, संगरूर, मानसा, फतेहगढ़ साहिब, आनंदपुर साहिब, लुधियाना जिलों के सैंकड़ों गांवों पर बाढ़ का खतरा बढ़ चुका है।

सतलुज घग्गर टांगरी, मारकंडा और सतलुज से निकलने वाली भाखड़ा की सभी सहायक नदियों के आसपास हाई अलर्ट कर दिया गया है, जिसके बाद से लोगों ने अपने कीमती सामान की संभाल शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.