Logo
ब्रेकिंग
The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स...
Header Ad

भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला

0

बैतूल। जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ी मोसी में जमीन सीमांकन के दौरान राजस्व टीम और पुलिस अमले पर हमला होने का मामला सामने आया है। इस घटना में मासोद चौकी प्रभारी सुरेंद्र राजपूत और भाजयुमो जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, भास्कर मगरदे की करीब 15 एकड़ जमीन का सीमांकन किया जाना था। इसके लिए उन्होंने लोक सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन किया था। बताया जा रहा है कि उक्त जमीन पर कुछ आदिवासी परिवारों द्वारा कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी कारण राजस्व विभाग की टीम तहसीलदार, पुलिस बल और जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची थी।

सीमांकन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले जमीन की निशानदेही की जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि विरोध कर रहे लोगों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस पथराव में चौकी प्रभारी सुरेंद्र राजपूत के सिर और पैर में चोट आई, जबकि भास्कर मगरदे भी घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस बल स्थिति को तुरंत नियंत्रित नहीं कर सका और टीम को पीछे हटना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में किया गया। पुलिस ने 22 नामजद और 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई |

पूरी वीडियो Facebook पर देखें

Leave A Reply

Your email address will not be published.