Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

बैतूल में “सकारात्मक सोच का विज्ञान” विषय पर होगा विशेष व्याख्यान, राजयोगी सुरेश भाई होंगे मुख्य वक्ता

0

बैतूल।ब्रह्माकुमारीज, भाग्यविधाता भवन बैतूल द्वारा “सकारात्मक सोच का विज्ञान” (The Science of Positive Thinking) विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रविवार, 9 नवम्बर 2025 को आयोजित होगा।

 

कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्माकुमारीज, भाग्यविधाता भवन, ब्रह्माकुमारीज रोड, बडोरा, बैतूल में किया गया है। इस अवसर पर विश्व प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर, योग विज्ञान के सफल वैज्ञानिक, आध्यात्मिक चिंतक और प्रखर वक्ता राजयोगी ब्रह्माकुमार सुरेश भाई जी (माउंट आबू, राजस्थान) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।

 

कार्यक्रम शाम 5:30 बजे से 7:30 बजे तक होगा। आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम में सकारात्मक सोच, आत्मबल, साहस और अध्यात्म के माध्यम से जीवन को कैसे उज्जवल और सफल बनाया जा सकता है, इस पर विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी।

 

**आयोजक** – ब्रह्माकुमारीज, भाग्यविधाता भवन, ब्रह्माकुमारीज रोड, बैतूल

**ईश्वरीय सेवा में** – ब्रह्माकुमारी मंजू बहन जी एवं ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन जी

 

कार्यक्रम में सभी नागरिकों से समय पर उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की गई है। आयोजकों ने आग्रह किया है कि प्रतिभागी **शाम 5:15 बजे तक** अपनी सीट ग्रहण कर लें और बच्चों को साथ न लाएँ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.