Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

‘शहनाज सिर्फ मेरी थी, किसी और की कैसे…’, सगाई टूटी तो बौखला गया मंगेतर, कर डाला ये कांड

राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक युवक अपनी सगाई टूटने से इतना बौखला गया कि उसने अपनी ही मंगेतर की हत्या कर डाली. सनकी आशिक दिन दहाड़े युवती के घर में घुसा और चाकू से युवती का गला रेत डाला. मर्डर के बाद आरोपी ने खुद ही आसपास के लोगों को घटना के बारे में बताया. मर्डर की सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस अधिकारी ने बताया- आरोपी का नाम इकबाल (28) है. उसी ने शहनाज की गला रेतकर हत्या कर दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में लहूलुहान हालत में युवती का शव पड़ा मिला. उसके गले पर धारदार हथियार (चाकू) से काटने का निशान था. युवती की मां बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती है. वहीं, युवती के पिता और अन्य लोग रिश्तेदारी में किसी की मौत होने के कारण टोंक गए हुए थे. युवती की बहन भी घर पर नहीं थी.

एक साल पहले हुई थी दोनों की सगाई

मृतका के परिजनों ने बताया- इकबाल मकानों में पेंट करने का काम करता है. करीब 1 साल पहले आरोपी इकबाल की शहनाज के साथ सगाई हुई थी, लेकिन 2 महीने पहले हमने सगाई तोड़ दी थी. इस बात से नाराज होकर इकबाल ने शहनाज की हत्या कर डाली.

किसी और की होते नहीं देख सकता

पुलिस पूछताछ में इकबाल ने बताया कि वह शहनाज से सच्चा प्यार करता था और शहनाज को किसी और की होते हुए नहीं देख सकता था. सगाई टूटने के बाद उसने कई बाहर शहनाज को घर से भागने के लिए बोला था. इकबाल ने कहा- वह जब भी शहनाज को घर से भागने के लिए कहता तो शहनाज मना कर देती थी. ऐसे में उसका गुस्सा बढ़ गया. शुक्रवार को मौका पाकर वह शहनाज के घर गया और गला रेतकर उसकी हत्या कर डाली.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.