Logo
ब्रेकिंग
दुबई से पति को तलाशते हुए सतना पहुंची महिला: महिला थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत 🛕 खैरागढ़ के जमातपारा में 300 साल पुराना बनबिहारी मंदिर: कृष्ण भक्ति और रियासतकालीन इतिहास का संगम Durg News: दिव्यांगता को बनाया ताकत, दुर्ग के दृष्टिबाधित शिक्षक अवतार गुप्ता ने की डिजिटल एक्सेसिबि... Chhattisgarh BJP News: रायपुर में जुटेगा प्रबुद्ध वर्ग और ओबीसी मोर्चा, संगठन महामंत्री पवन साय देंग... Guru Balakdas Jayanti: पंडरिया में धूमधाम से मनी गुरु बालकदास की 221वीं जयंती, 30 गांवों में निकली भ... NTPC Korba Blackout: एनटीपीसी कोरबा की सभी 7 यूनिट्स एक साथ ट्रिप, 7 राज्यों में गहराया बिजली संकट Jashpur News: 850 साल पुराने रियासतकालीन बालाजी मंदिर में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, राजपरिवार ने झु... CGPSC State Service Exam: कम अभ्यर्थियों के चयन पर सीजीपीएससी का स्पष्टीकरण, 21 सितंबर से साक्षात्का... रायगढ़ जिले के लिए गौरव का पल: प्राथमिक शाला सेमरा की दो शिक्षिकाएं राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम... रायपुर में शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह: 63 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, 4 को मिला स्मृति ...
Header Ad

जुआ-सट्टे की शिकायतों और वायरल वीडियो के बाद पुलिस महकमे में बदलाव, बोरदेही थाना प्रभारी को हटाया

0

बैतूल। बोरदेही थाना क्षेत्र में जुआ-सट्टा संचालन की बढ़ती शिकायतों और हाल ही में सामने आए कथित जुआ के वीडियो के बीच एसपी वीरेंद्र जैन ने थाना प्रभारियों में बड़ा फेरबदल किया है। बोरदेही थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम बट्टी को हटाकर पुलिस लाइन बैतूल हाजिर किया गया है। उनकी जगह साईखेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक बीएल उइके को बोरदेही थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं साईखेड़ा थाना प्रभारी के रूप में महिला सेल बैतूल में पदस्थ निरीक्षक अंजना मालवीय को जिम्मेदारी दी गई है।

एसपी कार्यालय से 4 सितंबर को जारी आदेश में तीन निरीक्षकों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार निरीक्षक अंजना मालवीय, महिला सेल बैतूल से थाना प्रभारी साईखेड़ा, निरीक्षक भयालाल उइके साईखेड़ा से थाना प्रभारी बोरदेही और निरीक्षक राधेश्याम बट्टी थाना प्रभारी बोरदेही से पुलिस लाइन बैतूल भेजे गए हैं। आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि बोरदेही क्षेत्र में जुआ-सट्टे को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। कुछ दिन पहले क्षेत्र में जुआ खेले जाने का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लिया। हालांकि थाना प्रभारी को हटाने का आधिकारिक कारण आदेश में स्पष्ट नहीं किया गया है।

इस फेरबदल से पहले भी एसपी ने बोरदेही थाने में पदस्थ दो आरक्षकों को थाने से हटा दिया था। लगातार हो रहे इन बदलावों को जुआ-सट्टे की शिकायतों से जोड़कर देखा जा रहा है।

एसपी के आदेश के बाद अब बोरदेही में नए थाना प्रभारी बीएल उइके और साईखेड़ा में अंजना मालवीय के सामने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के साथ जुआ-सट्टे पर प्रभावी कार्रवाई की चुनौती होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.