Logo
ब्रेकिंग
Meesho कस्टमर केयर के नाम पर ठगी: APK भेजकर उड़ाए 1.01 लाख, बैतूल पुलिस ने ओडिशा से आरोपी दबोचा रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
Header Ad

बैतूल में इंस्टग्राम पर झांसा देकर सवा दो लाख की ठगी, शाजापुर से पकड़ाया आरोपी

0

बैतूल। ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर 2 लाख 25 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में बैतूल कोतवाली पुलिस ने शाजापुर जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में साइबर ठगी के लिए अपना बैंक खाता उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और 1,010 रुपये नकद जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार कारगिल चौक निवासी महिला ने 17 फरवरी 2026 को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि 12 जनवरी 2026 को इंस्टाग्राम पर पार्ट-टाइम जॉब तलाशते समय वह एक लिंक के जरिए व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क में आई। यहां उसे होटल रेटिंग देने के बदले ऑनलाइन कमाई का लालच दिया गया।

शुरुआत में छोटे-छोटे टास्क पूरे करने पर कुछ राशि वापस कर आरोपियों ने महिला का भरोसा जीत लिया। इसके बाद 5 हजार और 70 हजार रुपये निवेश कराए गए, लेकिन रकम वापस नहीं मिली। जब महिला ने पूछताछ की तो सिस्टम हैक होने का बहाना बनाकर पहले की राशि वापस दिलाने के नाम पर 1 लाख 50 हजार रुपये और जमा करा लिए। इस तरह कुल 2 लाख 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई।

मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू की। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने शाजापुर जिले के कालापीपल थाना क्षेत्र के ग्राम चायनी निवासी 26 वर्षीय फरीद खान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 20 हजार रुपये के लालच में अपना इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक का खाता साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य को उपलब्ध कराया था।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है। जांच के दौरान प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की अन्य धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर मिलने वाले पार्ट-टाइम जॉब, होटल रेटिंग, टास्क आधारित कमाई या अधिक मुनाफे के लालच में न आएं। किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर बैंक खाता, ओटीपी, यूपीआई पिन या अन्य बैंकिंग जानकारी साझा न करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.