Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की मौत

0

 

बैतूल। जिले के मोहदा थाना क्षेत्र अंतर्गत खेरा-कुनखेरी हनुमान मंदिर के पास सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 25 लोग घायल हो गए, जबकि 90 वर्षीय बुजुर्ग बुकला (निवासी भोडिलावा) की मौत हो गई।

Oplus_16908288

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगभग 35 महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सवार थे। सभी श्रद्धालु गुप्तवाड़ा में पूजा-अर्चना कर अपने गांव लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे खेरा-कुनखेरी हनुमान मंदिर के पास मोड़ पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और मोहदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। 112 के पायलट गोविंद बिल्लोरे, प्रधान आरक्षक सचिन माहोरे और एसआई रामस्वरूप रघुवंशी ने घायलों को तत्काल भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। निजी वाहनों की मदद से भी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Oplus_16908288

घटना की गंभीरता को देखते हुए बैतूल जिला अस्पताल में भी अतिरिक्त डॉक्टरों की व्यवस्था की गई। देर रात 2 बजे तक मिली जानकारी के अनुसार 13 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। अन्य घायलों का इलाज भीमपुर में किया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा तेज मोड़ पर ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

घायलों की सूची इस प्रकार है—

कृष्णा पिता सुभाष जावरकर (14 वर्ष), निवासी भोडिलावा — हाथ में फ्रैक्चर, ठोड़ी पर चोट
फुलवती पिता उमेश (3 वर्ष) — सिर में चोट
जयश्री पति उमेश (30 वर्ष) — सिर और चेहरे पर चोट
रामबाई पति बरसराम (50 वर्ष), निवासी भोडिलावा — हाथ में फ्रैक्चर
कली पति परसु (30 वर्ष) — हाथ में फ्रैक्चर, कमर में अंदरूनी चोट
अर्जुन पिता बिरजू (25 वर्ष) — छाती में अंदरूनी चोट
उर्मिला पति सुभाष (30 वर्ष) — सिर में चोट, शरीर में अंदरूनी चोट
रेखा पति गोरेलाल (30 वर्ष) — सिर और चेहरे पर चोट, मुंह में गंभीर चोट
बीसराम पिता सीताराम (50 वर्ष), निवासी कोटमी — दाहिने हाथ में फ्रैक्चर, घुटने में चोट
शिवराम पिता बाबूलाल (40 वर्ष) — कमर और छाती में अंदरूनी चोट
ईश्वर पिता जयराम (24 वर्ष), निवासी गोलाई — सिर और कंधे में चोट
तुलसीराम पिता शांताराम (28 वर्ष) — हाथ के पंजे में चोट
लोधी पति भललाल (60 वर्ष) — बाएं कंधे में फ्रैक्चर

पुलिस ने बताया कि मृतक बुजुर्ग का पोस्टमार्टम भीमपुर में कराया जाएगा। वहीं, घायलों के बेहतर उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.