Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

Drunk and Drive:नववर्ष पर बैतूल पुलिस सख्त: एसपी के निर्देश पर शुरू हुआ ड्रंक एंड ड्राइव अभियान,

0

 नशे में वाहन चलाने वालों पर होगी कार्रवाई

बैतूल।
नए साल के स्वागत को लेकर बैतूल पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर पूरे जिले में विशेष सड़क सुरक्षा और यातायात अभियान शुरू किया गया है।
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों की बैठक लेकर उन्हें सघन वाहन जांच और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नववर्ष के मौके पर नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस, थाना कोतवाली और थाना गंज की संयुक्त टीमें प्रमुख चौराहों, बाजारों, होटल-ढाबों और पर्यटन स्थलों पर ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग पॉइंट्स स्थापित कर रही हैं।
ब्रेथ एनलाइजर मशीन से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की जा रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे की स्थिति में वाहन चलाते पाए जाने पर वाहन जप्त, ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त और न्यायालयीन कार्रवाई की जाएगी।

जिले में ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट या सीट बेल्ट वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग, मोबाइल फोन के उपयोग, स्टंटबाजी और गलत दिशा में वाहन चलाने जैसे उल्लंघनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान और दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि देर रात तक चलने वाले कार्यक्रमों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, खासतौर पर युवा वाहन चालकों पर।


होटल-ढाबा संचालकों को चेतावनी

पुलिस ने जिले के सभी होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और पार्टी आयोजकों को निर्देशित किया है कि वे नशे की हालत में किसी भी व्यक्ति को वाहन चलाने की अनुमति न दें।
उल्लंघन की स्थिति में संबंधित संचालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


जनहित में अपील

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे शराब या नशीले पदार्थों के सेवन की स्थिति में वाहन न चलाएँ,
हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें,
निर्धारित गति सीमा का पालन करें,
स्टंटबाजी और मोबाइल पर बात करते हुए वाहन न चलाएँ,
और नाबालिगों को वाहन चलाने न दें।

पुलिस का मानना है कि “थोड़ी सी सावधानी और जिम्मेदार व्यवहार सड़क दुर्घटनाओं को रोक सकता है।”
जनता से अपेक्षा की गई है कि वे नववर्ष का उत्सव सुरक्षित, संयमित और अनुशासित तरीके से मनाएँ तथा अपनी और दूसरों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

किसी भी आपात स्थिति या यातायात सहायता के लिए डायल 112 या नजदीकी थाना से संपर्क किया जा सकता है।


Leave A Reply

Your email address will not be published.