Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

चार माह में भी नहीं बन पाई 50 मीटर सड़क, रेलवे ने अब फिर लगाया प्रतिबंध

0

गंज अंडर ब्रिज से 30 जनवरी तक भारी वाहनों का आवागमन रहेगा बंद
बैतूल
गंज अंडर ब्रिज का अधूरा निर्माण अब नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। चार माह बीत जाने के बाद भी रेलवे प्रशासन महज 50 मीटर सड़क का काम पूरा नहीं कर पाया है। काम की सुस्ती के चलते यहां आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है, वहीं अब रेलवे ने एक बार फिर भारी वाहनों के आवागमन पर 30 जनवरी 2026 तक प्रतिबंध लगा दिया है।

मध्य रेल बैतूल उपमंडल के अंतर्गत बैतूल–मरामझिरी रेल सेक्शन के कि.मी. 850/38-40 पर स्थित विजय भवन गंज के समीप रोड अंडर ब्रिज पर फ्लोरिंग और ड्रेनेज का काम सितंबर से चल रहा है। निर्माण के दौरान बस, ट्रक और डम्पर जैसे भारी वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई है, जबकि दोपहिया और छोटे चारपहिया वाहनों को सावधानीपूर्वक निकलने की अनुमति दी गई है।

पहले भी लगी थी रोक, अब बढ़ी समयसीमा

इससे पहले रेलवे ने 26 नवंबर तक यातायात रोकने की अनुमति दी थी। उस समय सहायक मंडल अभियंता (ADEN) बेसेकर ने बताया था कि सीमेंट के क्यूरिंग में समय लगने से देरी हो रही है। अब उन्होंने स्वीकार किया है कि कार्य में काफी विलंब हुआ है और ठेकेदार की व्यक्तिगत समस्याओं के कारण निर्माण बाधित रहा।

ठेकेदार पर पेनाल्टी की तैयारी

एडीईएन बेसेकर ने बताया कि ठेकेदार को यह काम छह माह में पूरा करना था, लेकिन अब तक निर्माण अधूरा है। रेलवे ने ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि कार्य में तेजी लाई जा सके।

उल्लेखनीय है कि निर्माण के दौरान 7 अक्टूबर को शहर की मुख्य पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे कई दिनों तक जलापूर्ति प्रभावित रही थी।


 

Leave A Reply

Your email address will not be published.