Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और सीएम मोहन यादव का आज बैतूल में मिनट टू मिनट कार्यक्रम

0

मिनट – टू – मिनट कार्यक्रम

 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार मंत्री श्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का मंगलवार को दोपहर 2:40 बजे न्यू बैतूल स्कूल कोठी बाजार ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर आगमन होगा। तत्पश्चात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 2:45 बजे पुलिस ग्राउंड मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्य अतिथि दोपहर 2:45 से 2:50 तक विभागीय स्टाल एवं प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। दोपहर 2:50 से 2:55 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री का मंच पर आगमन, द्वीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण एवं कन्या पूजन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष व बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल दोपहर 2:55 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत करेगे। तत्पश्चात केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके दोपहर 2:56 बजे मुख्यमंत्री का स्वागत करेगे। मंच पर उपस्थित सभी माननीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा दोपहर 2:57 से 3 बजे तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा। दोपहर 3 से 3:05 के मध्य बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल का उद्बोधन तथा दोपहर 3:05 – दोपहर 3:15 बजे के मध्य केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उइके का उदबोधन होगा। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा मेडिकल कॉलेजों का भूमि पूजन एवं अन्य विकास कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण दोपहर 3:15 बजे, मेडिकल कॉलेजों पर आधारित लघु फिल्म का अवलोकन अपराह्न 3:18 बजे होगा। तत्पश्चात

अपराह्न 03:20 से 03:40 बजे के मध्य मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का उद्बोधन होगा। इसके बाद मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा जी का उद्बोधन दोपहर 3:40 से 4 बजे के मध्य होगा। इसके पश्चात सम्मान समारोह एवं हितलाभ वितरण अपराह्न 4 बजे से 4:05 तक होगा। अपराह्न 4:05 से 4:07 के मध्य राज्यमंत्री, म.प्र. शासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के द्वारा आभार व्यक्त किए जाने के पश्चात अपराह्न 4:10 बजे मुख्यमंत्री जी का हेलीपेड पर आगमन एवं प्रस्थान होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.