Logo
ब्रेकिंग
दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क... नासिक में गिट्टी उतारते समय धंसी सड़क: 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे में गिरा डंपर, बाल-बाल बचे लोग NEET-NET विवाद के बाद NTA में बड़ा सुधार: 4 चरणों की स्क्रीनिंग से चुने जाएंगे नए सब्जेक्ट एक्सपर्ट दिल्ली मास्टर प्लान-2047: 100 मंजिल तक की इमारतों और आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर
Header Ad

गंज अंडरब्रिज से भारी वाहनों की आवाजाही 26 नवम्बर तक प्रतिबंधित

0

फ्लोरिंग और ड्रेनेज निर्माण कार्य जारी, हल्के वाहन ही निकल सकेंगे

 

बैतूल– मध्य रेल बैतूल उपमंडल के अंतर्गत बैतूल–मरामझिरी सेक्शन के विजय भवन गंज बैतूल के समीप स्थित रोड अंडर ब्रिज के दोनों ओर फ्लोरिंग एवं ड्रेनेज का कार्य तेजी से जारी है। भारी वाहनों की आवाजाही और त्योहारी सीजन में बढ़े ट्रैफिक के चलते यह कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। इस संबंध में सहायक मंडल अभियंता बैतूल श्री सोनल सुखदेवराव बेसेकर ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए 26 नवम्बर 2025 तक केवल दोपहिया और चारपहिया हल्के वाहनों को ही रोड अंडर ब्रिज से गुजरने की अनुमति रहेगी। उन्होंने बताया कि ट्रक, बस और लोडिंग वाहनों जैसे भारी वाहनों का आवागमन इस अवधि में पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। रेलवे विभाग ने नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि निर्माण कार्य में सहयोग करें, जिससे फ्लोरिंग और ड्रेनेज का कार्य समय पर पूर्ण कर आवागमन सामान्य किया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.