Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

बैतूल: सोयाबीन फसल खराब और कर्ज से परेशान किसान ने खाया जहर, जिला अस्पताल में भर्ती

0

बैतूल:- बैतूल जिले के ग्राम चिचला ढाना में एक 50 वर्षीय किसान ने कर्ज और खराब फसल से परेशान होकर मंगलवार दोपहर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने समय रहते उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, किसान कालूराम पिता कुंवरलाल पन्द्रम उम्र 50 वर्ष निवासी चिचला ढाना, थाना झल्लार ने घर में अकेले होने के दौरान कीटनाशक पी लिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर के बाकी सदस्य खेत पर काम करने गए थे। जब परिजन लौटे तो उन्होंने कालूराम को बेहोश अवस्था में पाया और तुरंत निजी वाहन से जिला अस्पताल बैतूल ले आए।

 

किसान कालूराम ने बताया कि उनके ऊपर करीब 7 लाख 50 हजार रुपये का कर्ज है। उन्होंने ठेके पर 17 एकड़ खेत में सोयाबीन की फसल बोई थी, लेकिन इस बार पूरी फसल खराब हो गई, जिससे वे काफी परेशान थे। इसी तनाव के चलते उन्होंने जहर खा लिया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.