Logo
ब्रेकिंग
यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ... बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल
Header Ad

बैतूल में झमाझम बारिश,ठंडक घुली,जिले का औसत पूरा होने पौने तीन इंच ,बैतूल को 10 इंच की दरकार

0

बैतूल। जिले में एक बार फिर बारिश का दौर लौट आया है। शनिवार सुबह से छाए बादलों ने दोपहर तक तेज बरसना शुरू कर दिया। झमाझम बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई है। दोपहर से लगातार हो रही वर्षा के चलते तीन बजे तक बैतूल में करीब एक इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। खबर लिखे जाने तक भी बारिश जारी थी।

 

लगातार हो रही बरसात से मौसम में ठंडक घुल गई है। अधिकतम तापमान गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, वहीं वातावरण में नमी का स्तर 90 प्रतिशत तक बढ़ गया है। लगभग दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने सर्दी का अहसास और बढ़ा दिया है।

भू-अभिलेख कार्यालय के।मुताबिक जिले में इस वर्ष अब तक औसतन 1017.0 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में औसत वर्षा 1098.4 मिमी थी। यानी इस बार अब तक जिले में करीब 81 मिमी कम बारिश हुई है।

विभिन्न ब्लॉकों की स्थिति

 

बैतूल: इस वर्ष अब तक 816.4 मिमी, गत वर्ष 1154.6 मिमी

 

घोड़ाडोंगरी: इस वर्ष 1229.0 मिमी, गत वर्ष 1345.0 मिमी

 

चिचोली: इस वर्ष 1101.8 मिमी, गत वर्ष 1177.7 मिमी

 

शाहपुर: इस वर्ष 1013.8 मिमी, गत वर्ष 1201.5 मिमी

 

मुलताई: इस वर्ष 994.5 मिमी, गत वर्ष 788.3 मिमी

 

प्रभातपट्टन: इस वर्ष 934.5 मिमी, गत वर्ष 910.1 मिमी

 

आमला: 836.0 मिमी, गत वर्ष 1124.0 मिमी

 

भैंसदेही: 1007.2 मिमी, गत वर्ष 1131.0 मिमी

 

आठनेर: 751.3 मिमी, गत वर्ष 759.5 मिमी

 

भीमपुर: 1488.0 मिमी, गत वर्ष 1395.6 मिमी

 

सबसे अधिक वर्षा भीमपुर में दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम वर्षा आठनेर ब्लॉक में हुई है।

बता दे कि जिले का औसत 1083.9 mm है जिसके मुकाबले अब तक 1017 mm बारिश हुई है।जो औसत से 66.9 mm यानी करीब पैने तीन इंच कम है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार देर रात तक हल्की फुहारें पड़ने का अनुमान है। रविवार को भी जिले के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश जारी रहने और बादलों के बीच से धूप निकलने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.