Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

आमला पटाखे की चिंगारी से आग में चार दुकान खाक

0

पटाखे की चिंगारी से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू

 

बैतूल के आमला में दीपावली की रात उस समय हड़कंप मच गया जब सरकारी अस्पताल के सामने सड़क किनारे लगी चार दुकानों में अचानक आग भड़क उठी। हादसा सोमवार देर रात करीब 12 बजे हुआ। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकानों में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, आग से प्रभावित दुकानदारों में सतीष इंदौरकर (31), मिथुन उर्फ गणेश साहू (32), राजेश साहू (38) — तीनों निवासी सोमवारी चौक आमला — और सुनील धरमे (38) निवासी वार्ड क्रमांक 5, प्रकाश मेडिकल के पीछे, आमला शामिल हैं। चारों की इलेक्ट्रॉनिक्स और जूते-चप्पल की दुकानें सरकारी अस्पताल के सामने स्थित थीं।

 

दुकानदारों के अनुसार, आग लगने से उनकी दुकानों में रखा सारा सामान जल गया, जिससे लगभग 16 से 17 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग इतनी भीषण थी कि आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई।

 

थाना प्रभारी राजेश सातनकर ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण पटाखे की चिंगारी प्रतीत होता है। प्रत्येक दुकानदार की रिपोर्ट पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.