Logo
ब्रेकिंग
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान
Header Ad

बोनट पर चढ़कर रुकवाई कार, नीचे उतरते ही पति का कॉलर खींचकर पीटा… बीच सड़क मचा बवाल

0

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक वीडियो खूब वायरल हुआ है. इसमें पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, वो भी बीच सड़क पर. पत्नी इस वीडियो में अपने पति को पीटते दिखी. वहीं, कुछ लोग इस मामले को शांत करवाते दिखे. तो कुछ इसका वीडियो बनाते रहे.

घटना मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) कार्यालय के सामने और महिला थाने के बीच वाली सड़क की है. यह घटना सोमवार को उस वक्त हुई जब एक महिला अपने पति की चलती कार के बोनट पर चढ़ गई.

भीड़ देखती रही तमाशा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दिनेश नाम का युवक अपनी वैगनआर कार से गुजर रहा था. किसी पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी अचानक कार के बोनट पर चढ़ गई और वह गाड़ी चलाता रहा. कुछ दूरी पर कार रोकने के बाद महिला नीचे उतरी और पति से भिड़ गई. देखते ही देखते दोनों के बीच सड़क पर ही जमकर मारपीट शुरू हो गई. इस दौरान सड़क पर जाम लग गया और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई.

पति को पीटती रही महिला

हंगामा ठीक महिला थाना और पुलिस लाइन के सामने हुआ, जहां आलाधिकारी भी अक्सर आवाजाही करते हैं. बावजूद इसके महिला बिना किसी डर के पति को खींचते और पीटते हुए नजर आई. मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है.

पति-पत्नी को ले गए थाने

कुछ देर बाद महिला पुलिसकर्मी और महिला थाने की दरोगा मौके पर पहुंचीं और दोनों को समझाकर थाने ले गईं. पुलिस ने बताया कि दंपति के बीच आपसी विवाद की वजह से झगड़ा हुआ था. फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.