Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

मुंबई: लाल बागचा राजा के पंडाल के बाहर हादसा… कार ने दो मासूमों को कुचला, एक की मौत

0

मुंबई में लालबागचा राजा के प्रवेश द्वार के पास भीषण हादसा हो गया. इस हादसे में 2 बच्चे कुचल गए. वहीं एक बच्चे की मौत हो गई, एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. दरअसल, गणेश चतुर्थी के दस दिवसीय उत्सव के बाद आज पूरा राज्य बप्पा को विदाई दे रहा है. इसी उत्साह में लालबागचा राजा के विसर्जन जुलूस के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है.

लालबागचा राजा के मुख्य द्वार के सामने सड़क पर एक अज्ञात वाहन ने दो बच्चों को कुचल दिया. इस हादसे में 2 वर्षीय चंद्रा वजंदर की मौत हो गई, जबकि उसका भाई 11 वर्षीय शैलू वजंदर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका परेल स्थित केईएम अस्पताल में इलाज चल रहा है.

एक की हो गई मौत

यह घटना आज तड़के करीब 3 से 4 बजे की है. जब दोनों बच्चे सड़क किनारे सो रहे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें कुचल दिया और बिना कोई चिकित्सीय सहायता दिए मौके से फरार हो गया. इस मामले में कालाचौकी पुलिस स्टेशन में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. इस दौरान उसने घायल बच्चे सड़क पर ही कराहते रहे. पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. वहीं पुलिस इस मामले में अलग-अलग एंगल से भी जांच कर रही है. जांच में ये भी देखा जा रहा है कि हादसा लापरवाही से हुआ या कुछ और वजह रही.

विसर्जन के बीच कड़े इंतजाम

गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. जगह-जगह भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई. यातायात को सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है. जिससे जुलूस आसानी से निकल सके. इसके बावजूद ये दर्दनाक हादसा हो गया. वहीं लोग इस घटना से सन्न रह गए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.