Logo
ब्रेकिंग
धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू...
Seva Mitra
Header Ad

डूब रहा पंजाब, हिमाचल-उत्तराखंड में हाहाकार… फिर 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जम्मू-कश्मीर वालों को मिलेगी राहत

0

देश भर में बारिश का सिलसिला जारी है. कई राज्यों में बारिश ने खूब तबाही मचाई. पहाड़ी राज्यों पर बारिश कहर बनकर बरस रही है. पंजाब में भारी बारिश के चलते बाढ़ आई हुई है और हाहाकार मचा हुआ है. हर तरफ तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है. गुरदासपुर, फाजिलका, फिरोजपुर, पटियाला, अमृतसर में स्थिति बेहद खराब है. लोगों के घर बाढ़ के पानी में डूब गए हैं. कई सेलिब्रिटीज भी पंजाब के लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं और मदद भेज रहे हैं.

अब मौसम विभाग की ओर से पंजाब के भटिंडा, अमृतसर, चंडीगढ़, फिरोजपुर, गुरदासपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, पठानकोट, पटियाला में 9 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. फाजिलका और गुरदासपुर में बारिश से कुछ राहत मिल सकती है. वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तीनों पहाड़ी राज्यों में सैकड़ों लोगों की मौत बारिश के बाद आई आपदाओं में हो गई. कई परिवार उजड़ गए. लोगों के आशियाने बाढ़ के पानी में उनकी आंखों के सामने बह गए.

हिमाचल में 355 लोगों की मौत

अकेले हिमाचल में अब तक बादल फटने, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 355 लोगों की मौत हो गई. ऐसे ही आंकड़ें उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के भी हैं. अब मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, चंबा, डलहौजी, धर्मशाला, हमीरपुर, कल्पा, कसौली, केलांग, कुफरी, कुल्लू, मनाली, शिमला, सोलन, लाहौल स्पीति, सुरेंद्र नगर, ऊना क्षेत्र में 10 सिंतबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी

वहीं उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना जताई गई है. उत्तराखंड के अल्मोड़ा, धौली गंगा, हरिद्वार, लैंसडाउन, मुक्तेश्वर, मसूरी, नैनीताल, जोशीमठ, कनाताल, बरकोट, चमोली, चंपावत, कौसनी, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश, टिहरी, उत्तरकाशी, विष्णुगढ़ और श्रीनगर जैसे क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है. इसके अलावा चोपता, बागेश्वर, धनोल्टी और देवप्रयाग में इस दौरान हल्की-फुल्की बारिश हुई.

जम्मू-कश्मीर को बारिश से राहत

जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश से जन-जीवन प्रभावित है. बादल फटने और भूस्खलन जैसी घटनाओं में यहां भी कई लोगों की जान गई. अभी भी कई लोग लापता हैं. हालांकि, अब जम्मू-कश्मीर वालों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है. अगले दो दिन जम्मू-कश्मीर में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.