Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, शुरू हुई नई Train… जानें कौन-कौन से स्टेशनों पर होगा ठहराव

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, भारतीय रेलवे ने फिरोजपुर और नांदेड़ के बीच नई ट्रेन शुरू की है। जानकारी के मुताबिक, भारतीय रेलवे ने फिरोजपुर से महाराष्ट्र के नांदेड़ के लिए एक नई सप्ताहिक ट्रेन शुरू कर दी है, जो यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

यह ट्रेन 13 जून को फिरोजपुर से नांदेड़ के लिए (14622/14621) शुरू हो गई है और सप्ताह में केवल एक बार चलेगी, जिसका किराया भी सुपरफास्ट ट्रेनों की तरह ही होगा। मिली जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन फिरोजपुर कैंट से हर शुक्रवार दोपहर 1:25 बजे रवाना होगी और लगभग 38 घंटे में नांदेड़ पहुंच जाएगी। इस दौरान यह ट्रेन कुल 11 स्टेशनों पर रुकेगी और 6 राज्यों से होकर गुजरेगी।

पंजाब में इसके 2 स्टॉप फरीदकोट और बठिंडा हैं, हरियाणा में जींद और फरीदाबाद, दिल्ली में सफदरजंग, उत्तर प्रदेश में मथुरा, मध्य प्रदेश में ग्वालियर और भोपाल, तथा महाराष्ट्र में भुसावल, औरंगाबाद और परभणी पर यह ट्रेन रुकेगी। नांदेड़ पहुंचने का समय रविवार रात 3:30 बजे का होगा। वहीं नांदेड़ से यह ट्रेन रविवार सुबह 11:50 बजे रवाना होकर मंगलवार सुबह 4:40 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, फिरोजपुर-नांदेड़ रूट पर यात्रियों की संख्या काफी अधिक है और लंबे समय से इस रूट पर अतिरिक्त ट्रेन चलाने की मांग उठ रही थी। नई फिरोजपुर कैंट-नांदेड़ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 14622) में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 9 एसी, 7 स्लीपर और 4 जनरल कोच शामिल हैं। इस ट्रेन का किराया सुपरफास्ट ट्रेन के अनुसार ही निर्धारित किया गया है। यह नई ट्रेन यात्रियों को बेहतर सुविधा और यात्रा में समय की बचत प्रदान करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.