Logo
ब्रेकिंग
बैतूल में समान शिक्षा की मांग को लेकर जनयात्रा निकली बैतूल को 15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 21 नवंबर को विधायक हेमंत खंडेलवाल करेंगे लोकार्पण और भू... आखिर क्यों बदलती है दिवाली की डेट । जानिए 2036 तक की तारीख धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा
Seva Mitra
Header Ad

पंजाबियों, 31 तारीख तक कर लें ये काम, नहीं तो फंस जाएंगे आप

0

जालंधर: पंजाब सरकार की वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के तहत प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स को 31 अगस्त तक बिना ब्याज और पेनल्टी के पुराना टैक्स जमा करने का अवसर है। इस स्कीम का अधिकतम लोग लाभ उठाएं , इसके लिए जालंधर नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने शनिवार 23 अगस्त को छुट्टी के दिन भी निगम स्थित प्रॉपर्टी टैक्स ऑफिस और सभी सेवा केंद्र खुले रखने की घोषणा की है ।

निगम के सुपरिंटैंडैंट महीप सरीन, राजीव ऋषि और भूपेंद्र सिंह बडिंग ने बताया कि इस स्कीम के तहत डिफॉल्टर्स को केवल मूल टैक्स राशि जमा करनी होगी। उदाहरण के लिए यदि किसी प्रॉपर्टी का वार्षिक टैक्स 1000 रुपए है और मालिक ने 13 साल तक टैक्स नहीं भरा, तो ब्याज और पैनल्टी सहित 32,000 रुपए देने पड़ते। लेकिन इस स्कीम के तहत केवल 13,000 रुपए (मूल टैक्स) जमा करने होंगे।

निगम अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि 31 अगस्त के बाद डिफॉल्टर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसलिए लोगों से आग्रह है कि वे इस स्कीम का लाभ उठाकर अपना बकाया टैक्स जल्द से जल्द जमा करवा दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.