Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

लुधियाना में फिल्मी स्टाइल मर्डर : फार्महाउस से लौट रहे शख्स पर घात लगाकर हमला

लुधियाना: दुगरी के बसंत एवेन्यू इलाके में देर रात तेजधार हथियारों से लैस युवकों ने एक व्यक्ति को रास्ते में घेरकर हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पता चलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान फतेहगढ़ जट्टां कूमकलां के रहने वाले कुलदीप सिंह के रूप में की है। हमलावरों ने फिल्मी स्टाइल में कार रोककर वारदात को अंजाम दिया है। आशंका जाहिर की जा रही है कि हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले रैकी भी की होगी

पुलिस ने मौके से कुलदीप सिंह की कार, उसका लाइसैंसी रिवाल्वर व नकदी को कब्जे में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कुलदीप सिंह अपने फार्म हाऊस से वापस घर जा रहा था तो बसंत एवेन्यू के निकट पहले 2 मोटरसाइकिल सवार युवकों ने अपना मोटरसाइकिल उसकी कार के आग लगा दिया। पीछे से एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। टक्कर होने के कारण जब वह नीचे उतर कर देखने लगा तो हथियारबंद युवकों ने उस पर हमला कर दिया। शुरूआती जांच में पता चला है कि मामला किसी पुरानी रंजिश का लगता है जिसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मरने वाला कुलदीप सिंह स्व. जगदेव सिंह तलवंडी का पी.ए. भी रह चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.