Logo
ब्रेकिंग
बैतूल में समान शिक्षा की मांग को लेकर जनयात्रा निकली बैतूल को 15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 21 नवंबर को विधायक हेमंत खंडेलवाल करेंगे लोकार्पण और भू... आखिर क्यों बदलती है दिवाली की डेट । जानिए 2036 तक की तारीख धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा
Seva Mitra
Header Ad

Punjab में CIA इंचार्ज सहित 4 पुलिसकर्मी Arrest, हैरान करेगा पूरा मामला

कपूरथला : पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए सीआईए इंचार्ज सहित 4 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, कपूरथला की सब डिवीजन फगवाड़ा में सीआईए इंचार्ज सहित 4 पुलिस कर्मियों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए पुलिस कर्मियों में सीआईए इंचार्ज बिस्मान सिंह माही, एएसआई निर्मल कुमार, एएसआई जसविंदर सिंह और कांस्टेबल  जगरूत सिंह शामिल है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने बताया कि उक्त सभी आरोपियों ने एक नशा तस्कर हनी को छोड़ने के बदले उससे 2.5 लाख रुपए की रिश्वत ली थी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले आगे की जांच की जा रही है और विभाग में भ्रष्ट पुलिस कर्मियों की पहचान करके सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पुलिसकर्मियों को मडिकल जांच के बाद कोर्ट पेश किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.