Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर Alert, डॉक्टरों को दिए सख्त आदेश

खन्ना: पाकिस्तान पर भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सभी डॉक्टरों और अन्य मेडिकल स्टाफ को अपने फोन 24 घंटे चालू रखने को कहा है। विभाग किसी भी समय डॉक्टरों को बुला सकता है और उन्हें कोई भी ड्यूटी दे सकता है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह आज सिविल अस्पताल खन्ना में अचानक निरीक्षण के लिए पहुंचे।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान हम पूरी तरह सतर्क हैं। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की और कहा कि पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सभी प्रबंध मुकम्मल हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह खन्ना सिविल अस्पताल में नियमित जांच के लिए आए थे और सभी डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि एस.एम.ओ. डॉ. मनिंदर भसीन ऑपरेशन थियेटर में थे और उनसे फोन पर बात करते समय सतर्क रहने को कहा गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.