Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

भोपाल के भेल कारखाने में कचरे में लगी आग, कई किमी दूर से दिख रहा धुआं… ऑयल टंकियों में धमाके की सूचना

भोपाल। भेल कारखाने के नौ नंबर मटैरियल गेट के भीतर कचरे में आग लग गई। सुबह 11 बजे यहां मटैरियल के स्क्रैप में आग लगी। इसके बाद से फायर ब्रिगेड आग को बुझाने की कोशिश में लगी रही।

भेल का सीआईएसएफ के फायर अमला आग बुझाने में लगा हुआ है। अभी आग लगने का कारण का पता नहीं लग पा रहा है। आग की लपटे इतनी तेज थीं, जिससे आस-पास के पेड़ जल गए। आग का धुआं 15 किलोमीटर दूर से आते-जाते लोगों दिखा। इससे दशहत मच गई।

भेल प्रबंधन ने नहीं की टंकियों में धमाके की पुष्टि

कहा जा रहा है कि भेल कारखाने के भीतर ऑयल की टंकियां भी रखीं थीं, जिसमें ब्लास्ट होने से आग तेज गति से फैल गई। हालांकि अभी भेल प्रबंधन की ओर से टंकियों की ब्लास्ट होने पुष्टि नहीं की गई है। भेल में आग की सूचना मिलने से कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, गोविंदपुरा एसडीएम रवीश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों ने आग की घटना को संज्ञान में लिया है।भेल के प्रवक्ता विनोदानंद झा ने बताया कि कचरे में आग लगी है। गेट नंबर नौ से मटैरियल लेकर आते-जाते हैं। ड्राइवर लोग मटैरियल का कचरा फेंक देते हैं, जिसमें आग लग गई। अब आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.